Movies Jano

Is blog website me aapko hollywood, bollywood movies se sabhndhit sampurn jankari hindi me milegi.

LightBlog

Breaking

Rumours and information लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rumours and information लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

सितंबर 20, 2019

Silver surfer in MCU movie, Explained in hindi

Silver surfer in MCU movie, Explained in hindi

नमस्कार दोस्तों! मैं हूं भीमसेन। और आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे सिल्वर सर्फर की आने वाली फिल्म के बारे में। कि आखिर इस करेक्टर की सोलो फ़िल्म को लेकर mcu में चल क्या रहा? और ये फ़िल्म हमें कब तक देखने को मिलेगी? तो क्या वो सब जानकारी, आइये जान लेते हैं।


तो दोस्तों अब सुनने में ये आ रहा है कि mcu में सिल्वर सर्फर की सोलो फ़िल्म पर काम किया जा रहा है। और इन सब के चलते mcu जल्द ही इस प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाला है। और भविष्य में हम सिल्वर सर्फर की सोलो फ़िल्म भी देख पायेंगे। और ये फ़िल्म मार्वल के फेस फाइव का हिस्सा हो सकती है। और ये फ़िल्म हमें 2022 के बाद ही देखने को मिलेगी। वैसे तो सिल्वर सर्फर की सोलो फ़िल्म के बारे में स्टेन ली ने  पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे इस करेक्टर पर भविष्य में एक सोलो फ़िल्म जरूर बनाएंगे। और डिज्नी फॉक्स की डील के बाद ये संभव हो गया है क्योंकि सारे म्युन्टेंट करेक्टर्स डिज्नी के पास आ चुके हैं। और इस पर केविन फाईगी ने पहले ही कह दिया था कि अगर डिज्नी फॉक्स की डील हो जाती है तो हमें फैंटेस्टिक फॉर के सारे करेक्टर 2022 तक mcu के यूनीवर्स में देखने को मिल सकते हैं।


और मेरे विचार से इसकी शुरुआत अगर सिल्वर सर्फर की सोलो फ़िल्म से कर दी जाए तो हम सब फैन्स को सिल्वर सर्फर की ओरिजिन देखने मिल जाएगी। लेकिन बात की जाए कि इस फ़िल्म को कौन कौनसे डायरेक्टर डायरेक्ट करते हुए नज़र आ सकते हैं, तो उनमें सिर्फ एक ही नाम आगे निकलकर सामने आया है और वो ह डॉ एडम मिकी। जिन्होंने इससे पहले दी वॉइसेस जैसी फ़िल्म बनाई है। और उन्हें हॉलीवुड में स्क्रिप्ट को ठीक करने डॉक्टर भी कहा जाता है। 
और उन्होंने इससे पहले mcu में एंट-मैन फ़िल्म की स्क्रिप्ट को भी चेंज किया था। तो ये कहा जा सकता है कि जब फ़िल्म की स्क्रिप्ट खराब होती है तो उसे ठीक करने के लिए उन्हें ही बुलाया जाता है।  और डिज्नी फॉक्स डील के बाद  केविन फाईगी ने ये बात खुद कन्फर्म की थी कि वो सिल्वर सर्फर के करेक्टर के लिए एडम मिकी से बात कर रहें हैं। और एडम मिकी ने भी ये बात कन्फर्म की थी कि अगर डिज्नी फॉक्स डील होती है तो वो ही सिल्वर सर्फर की सोलो फ़िल्म बनाएंगे। क्योंकि वो सिल्वर सर्फर करेक्टर के डाई हार्ड फैन हैं। और उसके बाद अगर डिज्नी उन्हें इस फ़िल्म बनाने के लिए अनुमति दे देता है तो 2022 के अंत तक हमें ये फ़िल्म जरूर देखने को मिल सकती है।


तो यही था आज के आर्टिकल में। तो आप मुझे कमेंट करके ये बताओ की ये रूमर आपको कैसा लगा। और क्या आप भविष्य में mcu में सिल्वर सर्फर की ओरिजिन देखना चाहते हैं या नही? और अगर आपके पास इससे सबंधित कोई और जानकारी है, तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

सितंबर 19, 2019

Deadpool in thor 4 and Dr. Strange 2? Explained in hindi

Deadpool in thor 4 and Dr. Strange 2? Explained in hindi

नमस्कार दोस्तों! मैं हूं भीमसेन। और आज हम बात करेंगे डेडपूल की। अब एक धमाकेदार रूमर निकलकर ये आया है कि डेडपूल हमें mcu में जल्द ही देखने को मिलेगा। और डेडपूल का करेक्टर हमें थॉर 4 में देखने को मिल सकता है। तो क्या है वो जानकारी, आइये जान लेते हैं।


तो दोस्तों एक सोर्सेज से खबर आई है कि डेडपूल हमें mcu में 2021 या 2022 की फिल्मों में देखने को मिल सकता है। और दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वही सौरस है जहाँ से  शी हल्क और मिस मार्वल की वेब सीरीज इन्फॉर्मेशन सबसे पहले आई थी, मार्वल की घोषणा से पहले। 
और इस लीक इन्फॉर्मेशन को हम 50 से 60 प्रतिशत तक सही समझ सकते हैं।

 तो दोस्तों अब बात करते हैं डेडपूल की। और ये तो हम सब ही जानते हैं कि डेडपूल एक आर-रेटेड करेक्टर है। और डेडपूल की फिल्मों में काफी ज्यादा वॉयलेंस होता है। और डिज्नी की सारी फिल्में पीजी थर्टीन  होती है। जिससे कि बच्चे भी उन फिल्मों को देखते है और डिज्नी की अच्छी खासी कमाई होती है। तो इन सब के चलते डिज्नी का डेडपूल को mcu में दिखाना काफी मुश्किल होगा। पर जैसा कि आपको पता ही है कि डिज्नी ने फॉक्स स्टूडियो को खरीद लिया है, तो मार्वल के सारे करेक्टर्स डिज्नी के पास आ चुके हैं चाहे वो x-men हो या डेडपूल।  लेकिन अब समस्या ये आती है कि डिज्नी डेडपूल को mcu की फिल्मों में कैसे दिखाए, क्योंकि वो एक आर रेटेड करेक्टर है। और इस समस्या का एक समाधान तो ये है कि  डिज्नी अगर डेडपूल की सोलो फ़िल्म बनाता है तो उसे फॉक्स स्टूडियो के अंडर रिलीज कर सकता है, जिससे डेडपूल का यूनिवर्स वहीं से शुरू होगा जहां से फॉक्स ने उसे छोड़ा है।
और अब बात करते हैं दूसरी संभावना की। जिसमें डेडपूल हमें 2021-2022 की mcu की किसी एक फ़िल्म में दिख सकता है। और इस समय मे mcu की दो ऐसी फिल्में आ रही हैं जिसमें डेडपूल के दिखने की ज्यादा संभावना है।  और mcu में डेडपूल थोर 4 या डॉक्टर स्ट्रेंज 2 में नज़र आ सकता है। जिसमे डेडपूल के केमियो के ज्यादा चान्स  डॉक्टर स्ट्रेंज 2 फ़िल्म में हो सकते हैं। क्योंकि डॉक्टर स्ट्रेंज 2 फ़िल्म में हमें मल्टीवर्स दिखाया जायेगा, तो हो सकता है कि डॉक्टर स्ट्रेंज मल्टीवर्स के किसी और यूनिवर्स में जाएं जहाँ उनकी मुलाकात डेडपूल से हो। और डेडपूल उनकी मदद करे। जिससे कि वो mcu की आगे आने वाली फिल्मों में भी नज़र आ सकता है।


और इस तरह डेडपूल की आर-रेटेड फिल्में उसके अपने यूनिवर्स में होती रहेंगी। और डेडपूल mcu में भी रहेगा। जिससे दोनों यूनिवर्स एक दूसरे पर बिना प्रभाव डाले आगे बढ़ते रहेंगें।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ये सिर्फ एक रूमर है, अभी तक इसकी कोई कन्फर्मेशन नहीं है। तो यही था आज के आर्टिकल में। और आप मुझे कमेंट करके ये  बताएं कि आप डेडपूल को mcu की किस फ़िल्म में देखना ज्यादा पसंद करेंगे। 

सोमवार, 16 सितंबर 2019

सितंबर 16, 2019

Venom and spider man in MCU, with sony new deal? Explained in hindi

Venom and spider man in MCU, with sony new deal? Explained in hindi

नमस्कार दोस्तों! मैं हूं भीमसेन। और आज हम बात करेंगे सोनी की नई डील ऑफर के बारे में। लेकिन दोस्तों ये सिर्फ एक रूमर्स है। और ये रूमर्स काफी अच्छा है क्योंकि इसमें स्पाइडर मैन के साथ साथ वेनोम के बारे में भी कुछ जानकारी निकलकर सामने आई है। चलिये शुरू करते हैं।


तो दोस्तों आपको ये तो हम सबको पता ही है कि मार्वल और सोनी के बीच जो दूसरी डील होने वाली थी, वो केंसल हो गयी थी। और डिज्नी ने ऐसा क्यों किया? इसका कारण मैं आपको बता देता हूँ। डिज्नी ने ये डील इसलिए केंसल की थी, क्योंकि उन्हें पता था कि केविन फाईगी के बिना सोनी स्पाइडर मैन के करेक्टर के साथ ज्यादा आगे नहीं बढ़ पायेगा। क्योंकि पहले की हर स्पाइडर मैन फ़िल्म के पीछे केविन फाईगी के विचार ही होते थे। जिससे ये फिल्में अच्छी खासी कमाई कर लेती थी। और रही बात वेनोम फ़िल्म की तो वो फ़िल्म भी ज्यादातर लोगों को पसंद नही आयी थी।


इसलिए हो सकता है कि सोनी फिर से डिज्नी से नई डील करे। और रूमर्स के अनुसार ऐसा हो भी रहा है। क्योंकि दूसरी स्पाइडर मैन फ़िल्म की कमाई को देखकर सोनी खुद ये डील डिज्नी के साथ करना चाहता है। और सुनने में ये भी आया है कि सोनी ने डिज्नी को नई डील ऑफर की है जिसमें डिज्नी स्पाइडर मैन के साथ साथ वेनोम के  करेक्टर का यूज कर सकता है। वो भी जैसे चाहे वैसे। और इन करेक्टर्स की सोलो मूवी से डिज्नी को पूरी कमाई का तीस प्रतिशत दिया जायेगा। जो कि पहले पच्चीस प्रतिशत ही था। तो मेरे ख्याल ये डील ठीक ही है। लेकिन डिज्नी की तरफ इस डील को लेकर कोई रूमर्स नही आया है कि उन्होंने ये डील स्वीकार की है या नही।




 और इससे सबंधित कोई भी खबर जैसे ही आयेगी, मैं आपको उसकी जानकारी भी दे दूंगा। तो यही था आज के आर्टिकल में।तो आपको ये जानकारी केसी लगी, मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और साथ ही साथ मुझे ये भी बताएं कि क्या डिज्नी ये डील के लिए हां कर सकता है या नहीं।