Movies Jano

Is blog website me aapko hollywood, bollywood movies se sabhndhit sampurn jankari hindi me milegi.

LightBlog

Breaking

Marvel characters लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Marvel characters लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 सितंबर 2019

सितंबर 23, 2019

Who is blade? Marvel character origin, Explained in hindi

Who is blade? Marvel character origin, Explained in hindi


नमस्कार दोस्तों! मैं हूं भीमसेन। और आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे ब्लेड के ओरिजिन की। जैसा कि आप ये तो जानते ही होंगे कि ये करेक्टर वैम्पायर है। और इस करेक्टर पर मार्वल पहले तीन फिल्में भी बना चुका है। जो शायद तक आप में से कुछ लोगों ने देखी भी होगी। और आज हम जानेंगे ब्लेड की कहानी, मेरी जुबानी। चलिये शुरू करते हैं।


ब्लेड का जन्म 1929 में इंग्लैंड के एक प्रॉस्टिट्यूट हाउस में। और जब ब्लेड का जन्म हो रहा था, तो उस समय उसकी डिलवरी में कुछ दिक्कत आने लगी। जिसके लिए एक डॉक्टर को बुलाया गया, जिसका नाम था डिकन फ्रॉस्ट। और वो भी एक वैम्पायर था। और ये एक ऐसा वैम्पायर था, जो जिसे भी काटता था, वह भी वैम्पायर बन जाता था और फ्रॉस्ट उसे कंट्रोल भी कर सकता था। और जब ब्लेड का जन्म हो रहा होता है, उसी समय फ्रॉस्ट ब्लेड की माँ को काट देता है। जिससे ब्लेड की माँ की वहीं पर मौत हो जाती है। और ब्लेड बन जाता है एक डैम्पायर। (डैम्पायर :- ये वो लोग होते हैं जो इन्सान भी होते हैं और इनके पास वैम्पायर की शक्ति भी होती है।) और ब्लेड की माँ की मौत होने के बाद फ्रॉस्ट भी वहाँ से भाग जाता है। और उसके बाद ब्लेड जैसे जैसे बड़ा होता है, उसे खुद में कुछ अजीब सा महसूस होता है। और फिर वो अपने बारे में जानने के लिए निकल पड़ता है। और जब वो एक गाँव से गुजर रहा होता है तब वो देखता है कि कुछ वैम्पायर एक बूढ़े आदमी को मारने की कोशिश कर रहे होते हैं। और ब्लेड उस बूढ़े आदमी को उन वैम्पायरो से बचाता है। और तब ब्लेड को वहाँ ये पता चलता है कि वो बूढ़ा आदमी एक वैम्पायर शिकारी था। और फिर वो बूढा आदमी ब्लेड को अपने साथ रहने के लिए कहता है। और ब्लेड उसके साथ रहने लगता है। और वो बूढा आदमी ब्लेड काफी कुछ सिखाता है, जिसमें ब्लेड मार्शल आर्ट, एक मॉन्स्टर शिकारी बनना  और एक म्युज़िएसन बनना सीखता है। और एक शिकारी बनने के बाद ब्लेड एक ड्रेकुला का शिकार करता है, जो कि काफी ज्यादा ताकतवर था। और इसके बाद ब्लेड डिक्कन फ्रॉस्ट को मारने के लिए निकल पड़ता है। और जब ब्लेड का उससे सामना होता है तो ब्लेड उसे पहले बहुत पिटता है और उसके बाद उसे मारकर जला देता है। और इसके कई साल बाद ब्लेड का सामना होता है मोरबियस से। (मोरबियस :- वैसे तो ये करेक्टर स्पाइडर मैन का विलेन है, लेकिन वो एक वैम्पायर भी है। जो कि ब्लेड का भी दुश्मन है।) और जब इन दोनों के बीच लड़ाई होती है तो मोरबियस ब्लेड को काट लेता है। जिससे ब्लेड को कुछ और शक्तियां मिल जाती हैं। जो कि उसमें पहले नहीं थी। यहीं से वो भी एक वैम्पायर बन जाता है। और इन सब शक्तियों के कारण ब्लेड अब दिन में भी बाहर निकल सकता है। और ये कहानी यहीं पर खत्म होती है।  और इसके बाद भी ब्लेड ने अपने कई दुश्मनों से लड़ाई की और उन्हें धूल चटाई। और इस तरह ब्लेड सिविल वॉर के कॉमिक्स में दिख चुका है। जहां वो वूल्वरिन के साथ था।



तो यही था आज के आर्टिकल में। तो आपको ब्लेड की कहानी केसी लगी, मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही साथ मुझे ये भी बताएं कि क्या आप ब्लेड को mcu में देखना पसंद करेंगें, उसकी सोलो फ़िल्म के साथ।

बुधवार, 18 सितंबर 2019

सितंबर 18, 2019

Ironheart origin in hindi.

Ironheart origin in hindi

नमस्कार दोस्तों! मैं हूं भीमसेन। और आज हम बात करने वाले हैं आयरन हार्ट के ओरिजिन की। और ये अगली आयरन मैन कैसे बन सकती है। क्या ये टॉनी स्टार्क की जगह ले पायेगी या नही? यही जानेंगे हम आज के इस आर्टिकल में, तो चलिए शुरू करते हैं।


तो दोस्तों ये कहानी शुरू होती है तब से, जब आयरन हार्ट यानी रिरि विलियम्स के पिता की मौत  उसके जन्म से पहले ही हो जाती है। तब उसकी मां दूसरी शादी करती है। और वो दोनों मिलकर रिरि विलयम्स को पालते हैं। लेकिन जब रिरि 5 साल की हुई तब उसके माता पिता को एहसास हुआ कि उनकी बेटी बाकि बच्चों से अलग है। और जब डॉक्टरों और साइक्लोजिस्ट ने उसका चेकअप किया,तो उन्हें पता चला कि इस लड़की का दिमाग काफी ज्यादा तेज है, और उसकी आई क्यू लेवल किसी भी साधारण इन्सान से काफी ज्यादा है। और उस लड़की ने उस उम्र में ऐसे एक्सपेरिमेंट किये थे जो कि कोई नही कर सकता था। और इन सबके चलते जब वह ग्यारह साल की हुई तो उसका एडमिशन एम.आई.टी. में हो गया था। क्योंकि वो ऐसे ऐसे सवालों के जवाब ढूंढ लेती थी, जिनको हल करना शिक्षकों के बस में भी नहीं था। और उसकी दिमागी शक्तियों को देखकर उसका एडमिशन एम.आई.टी. में किया गया। और वो वहीं पर अपनी पढ़ाई कर रही थी। पर बाद में कुछ ऐसा हुआ,जिससे उस पर काफी प्रभाव पड़ा। क्योंकि उसे अचानक यह खबर मिली कि उसके सौतेले पिता और उसकी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई  है। और वे दोनों मर चुके हैं। और ये खबर सुनकर वह पूरी तरह से टूट चुकी थी। और ये सब होने बाद उसने फैसला किया कि वह ही अगली आयरन मैन बनेगी।


और फिर वो अपने काम मे लग गयी। और वो अब अपना नया आयरन मैन सूट बना रही थी। और वह बिल्कुल आयरन मैन के जैसा ही सूट बनाना चाहती थी। लेकिन उस सूट में जारवेज और फ्राइडे जैसा आर्टिफिशियल इंटेलियस नही था। और उस सूट को बनाने के लिए उसे जिन चीजों की आवश्यकता होती थी, वह एम.आई.टी. के कैम्पस से उन चीजों को चुराती थी। और इस तरह जब रिरि ने अपने सूट को बनाकर पूरी तरह तैयार कर लिया था। तब उसने अपनी एक दोस्त को अपने कमरे में बुलाया और उसे अपना  सूट दिखाया। और उसकी दोस्त ने जब वह सूट देखा तो वह हैरान रह गई। और उसने रिरि से पूछा कि  तुमने इस सूट को कैसे बनाया और इसमें जो भी सामान लगा था, वो तुम कहाँ से लायी थी? और रिरि ने उसे बता दिया कि उसने वह सारा सामान एम.आई.टी. के कैम्पस से चुराया था। और उसकी दोस्त उससे कहती है कि अगर ये बात एम.आई.टी. के अधिकारियों को पता चल गई, तो तुम क्या करोगी? और इसके ठीक बाद रिरि के कमरे के दरवाजे पर नॉक होता है। और दरवाजे के बाहर एम.आई.टी. के लोग रिरि के बाहर निकलने का इंतज़ार कर रहे थे, क्योंकि उनके हाथ एक वीडियो क्लिप लगी थी जिसमें रिरि उनके सामान को चुरा रही होती है। और वे इसी बात की पूछताछ करने के लिए रिरि विलियम्स के कमरे पर आये थे। अब रिरि के पास कोई ओर रास्ता नहीं था। तो उसने अपने सूट को शुरू किया। और उसने अपना कवच पहन लिया। और दरवाजा खोलने की जगह वहाँ से उनकी छत तोड़कर उड़ गयी। और ये उसकी पहली उड़ान थी। जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड थी। और वह अब अपनी इस कामयाबी के लिए पूरी तरह से खुश थी। और आसमान के चक्कर लगाकर अपनी पहली उड़ान का आनंद ले रही थी। लेकिन तभी उसके दिमाग में आया कि उसने अपने पहले सूट को कोई नाम ही नही दिया था।
और तब वह कुछ दूर जाकर अपनी दोस्त को कॉल करके पूछती है कि वह इस सूट का क्या नाम रखे? और उसकी दोस्त उसका फोन काट देती है क्योंकि वह एम.आई.टी. के कमरे में थी और वह नही चाहती थी कि उसकी वजह से रिरि पकड़ी जाए। वहीं दूसरी ओर रिरि को एक ट्रक दिखाई देता है। जो कि तेज गति से हाईवे से जा रहा होता है और उसे कुछ कैदी जेल से लेकर भाग रहे थे। और उनके पीछे पुलिस लगी हुई थी। तभी रिरि विलियम्स उस ट्रक को रोकती है। और कैदियों को पुलिस को सौंप देती है। लेकिन जब वह अपने कवच से बाहर निकलती है, तो आगे पुलिस खड़ी होती है जो उसे अपने हाथ ऊपर करने को कह रही होती है।  और ये समस्या तो हर सुपरहीरो को झेलनी पड़ती है, जब वह नया नया होता है। और उसके बाद वह अपने सूट को पहनकर वहां से उड़ जाती है। और उड़ते समय उसे एक विचार आता है कि उसने इस कवच को बनाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है, और ये सूट भी उसका एक हिस्सा है। और ये सूट उसके दिल के साथ जुड़ा हुआ है। तो इसका नाम होगा आयरन हार्ट। और यहीं से आयरन मैन का फीमेल वर्जन नया आयरन मैन बनकर आती है।


तो दोस्तों ये थी आयरन हार्ट की ओरिजिन। और अगर आपको आयरन हार्ट से सबंधित कोई और जानकारी है तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और साथ ही साथ मुझे ये भी बताएं कि हमें mcu में आयरन हार्ट का रोल करते हुए कौन सी अभिनेत्री नज़र आ सकती हैं। 

रविवार, 8 सितंबर 2019

सितंबर 08, 2019

Ironman return confirmed? Iron heart, A.I Explained in hindi

Ironman return confirmed? Iron heart, A.I Explained in hindi

नमस्कार दोस्तों। कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगे आयरन मैन के भविष्य की। क्या आयरन मैन वापस आ सकता है या नही ? और साथ ही साथ हम ये जांएगे कि अगला आयरन मैन कौन होगा? वैसे इसके बारे में मैने एक आर्टिकल पहले भी लिखा है, आप जाकर वो भी पढ़ सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।


तो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं टॉनी स्टार्क और अगले आयरन मैन की। तो अगले आयरन मैन के लिए हम फैन्स  बहुत सारे अनुमान लगा रहे थे कि अगला आयरन मैन वो होगा, सो होगा। लेकिन अब ये खबर निकलकर आई है कि टॉनी स्टार्क वापस आएंगे। और जैसा कि टोनी स्टार्क(RDJ) चाहते थे कि भविष्य में आयरन हार्ट mcu में दिखे,वही हो सकता है। और आयरन मैन का रिटर्न कैसे होगा ये मैं आपको पहले वाले आर्टिकल में अच्छे से समझा चुका हूं। अगर आप नही जानते, तो थोड़ा बहुत बता देता हूँ। आयरन मैन  mcu में अपनी  A.I टेक्नोलॉजी की मदद से ही ज़िंदा रहेगा। जैसा कि हमने एवेंजर्स एंडगेम मूवी में के एंड में देखा था, जब टॉनी स्टार्क की मौत हो जाती है, तब फ़िल्म के अंत मे हमे टॉनी स्टार्क के होलोग्राम की एक झलक दिखाई जाती है। हो सकता है उसी टेक्नोलॉजी की मदद से टॉनी स्टार्क आयरन हार्ट का सूट बनाने में उसकी मदद करे। और फिलहाल तो डिज्नी की तरफ से आयरन मैन की अगली फिल्म या उसके स्टैंड एलोन शो की कोई कन्फर्मेशन नही आई है। लेकिन
मुझे ऐसा लगता है कि हमें डिज्नी प्लस के द्वारा हाल ही में घोषित किए हुए वेब सीरीज में what if सीरीज में इसका पता चल सकता है। क्योंकि उसके लोगो मे w के पास आयरन मैन की एक फोटो थी। तो हो सकता है कि हमें अगले आयरन मैन के बारे में इस वेब सीरीज में पता चले।


और अब मैं आपको  सबसे पहले ये  बतादूँ कि ये कन्फर्मेशन कहाँ से निकलकर आई है। तो दोस्तों ये खबर कई सारे बड़े स्रोतों जैसे imdb news और fox news की तरफ कन्फर्म किया गया है कि अगला आयरन मैन आयरन हार्ट ही होगी। लेकिन सरप्राइज सरप्राइज। आयरन हार्ट का रोल आयरन मैन की बेटी मोर्गन नही करेगी। अब वो रोल कौन करेगा या करेगी, ये अभी कन्फर्म नही हुआ है। और  भले ही आयरन मैन हमे A.I  रोल में दिखे, हम फेन्स के लिए यही बहोत है। क्योंकि हम सब चाहते थे कि टॉनी स्टार्क हमे वापस mcu में दिखे।


और अब आपको क्या लगता है कि अगला आयरन मैन कौन होगा, आयरन हार्ट के करेक्टर के लिए। मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और आयरन मैन से सबंधित आपके पास कोई और जानकारी है तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

शनिवार, 7 सितंबर 2019

सितंबर 07, 2019

Deadpool all girlfriend's, Explained in hindi

Deadpool all girlfriend's, Explained in hindi



नमस्कार दोस्तों!कैसे हो आप अब। आज हम बात करेंगे डेडपूल की गर्लफ्रेंड्स की। इस बंदे के बारे में तो आप अच्छी तरह से जानते हो। लेकिन कॉमिक्स में इसकी कितनी बन्दियां रह चुकी है उसके बारे में आप शायद नही जानते। तो आज हम बात करेंगे टॉप 7 डेडपूल गर्लफ्रेंड्स की। तो चलिए शुरू करते हैं।

1. Venessa carlysle :-
                                      इस करेक्टर को आपने डेडपूल मूवी में भी देखा था। और जहां मूवी में इसकी त्वचा इतनी कोमल और सुंदर दिखाई गई है,(वो एक धोखा है) वहीं कॉमिक्स में वेनेसा का पूरा शरीर नीले रंग का होता है। कॉमिक्स में वेनेसा को डेडपूल की पर्सनैल्टी काफी पसंद आती है। और फिर इनका प्रेम प्रसारण शुरू हो जाता है। लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं चलता। और वेनेसा और डेडपूल के बीच झगड़ा हो जाता है। और वेनेसा जी को कोई नया लौंडा मिल जाता है, जिसके लिए वो डेडपूल को छोड़ देती है। 


2. Outlaw :- 
                       तो जब हमारे डेडपूल भाईसाहब अपने किलिंग करियर में टॉप पर थे। तब जिम में उनकी मुलाकात एक लड़की से होती है, जो कि आउट लॉ होती है। और वहां पर दोनों आपस में बात भी करते है, पर बात बन नही पाती। और इसके बाद मार्वल की सुसाइड किंग कॉमिक्स में जब आउट लॉ का अपार्टमेंट ब्लास्ट हो जाता है। तो डेडपूल उस पर काफी ज्यादा पैसा खर्च देता है उसे एक नया अपार्टमेंट दिलाने के लिए। और पट गयी लौंडिया। आउट लॉ सोचती हैं कि डेडपूल ने उसकी काफी मदद की है, तो उसे भी डेडपूल के लिए कुछ करना चाहिए। और उसके बाद क्या होता है, ये तो आप समझ ही गये होंगे।



3. Black widow :-
                             जी हाँ दोस्तों। कॉमिक्स में डेडपूल ने ब्लैक विडो को नही बक्सा। जब डेडपूल ब्लेक विडो से पहली बार मिलता है, तब डेडपूल को उससे प्यार हो जाता है। और ब्लेक विडो डेडपूल को बिल्कुल भी भाव नही देती। और उसके बाद डेडपूल कुछ गलत कर देता है जिस पर ब्लैक विडो को काफी गुस्सा आता है। और दोनों में लड़ाई होती है और मौके का फायदा उठाकर डेडपूल उसे किस कर देता है। और उसके बाद डेडपूल जो चाहता था वही होता है। क्योंकि ब्लैक विडो में उसे डेथ (जिसका आशिक थेनोस है।) नज़र आती है।
4. Death :-
                    डेडपूल और डेथ की लव स्टोरी काफी ज्यादा प्रसिद्ध रही है। जब डेडपूल और डेथ एक दूसरे के काफी ज्यादा करीब आ जाते हैं, तो डेथ के दूसरे आशिक थेनोस को जलन होने लगती है। तो थेनोस गुस्से में आकर डेडपूल को श्राप दे देता है कि तुम कभी नही मरोगे। और अगर डेडपूल की मौत ही नहीं होगी, तो वो डेथ से कभी भी नहीं मिल पायेगा।
5. Anastasia :-
                           ये लड़की एक टेटू पार्लर चलाती है। ये डेडपूल को अपनी बातों के जाल में फसा लेती है। और हर बार डेडपूल को धोखा देती है। डेडपूल इसे पागलों की तरह प्यार करता था, और ये उसी प्यार का फायदा उठाकर डेडपूल से अपने काम निकलवाती रहती थी। और जब इसकी पोल डेडपूल के आगे खुलती है, तब होता है इसका असली नाटक शुरू। ये डेडपूल से कहति है कि वो ये सब डेडपूल के लिये ही कर रही थी। और डेडपूल को एक गढ़े में गिरा देती है। लेकिन जब डेडपूल गड्ढे से निकल आता है, तब ये डेडपूल को गन देकर कहती है, अगर मुझ पर यकीन नहीं है तो चलाओ गोली। और डेडपूल गोली चलाकर इसका काम तमाम कर देता है।

6. Wasp :-
                    आप लोग बिल्कुल सही सोच रहे हो, ये एंट मैन वाली वास्प है।  बियोंडो नामक एक आदमी सुपरहीरोज और सुपरविलेन की एक टीम बनाता है। जिसमे डेडपूल भी शामिल होता है। और इसमें डेडपूल की टीम जीत जाती है। तो उन्हें कोई भी एक विश मांगने का मौका मिलता है। तो बाकी अभी सुपरहीरो तो अपनी शक्ति बढ़ाने की विश मांगते हैं,लेकिन डेडपूल भाई थोड़ा उल्टि खोपड़ी के हैं। तो वो विश में वास्प को मांग लेते हैं। और उसके बाद क्या होगा, ये तो आपको पता ही है।

7. Domino :-
                        डोमिनो  x-men की एक सदस्य है। और वो कॉमिक्स में डेडपूल को कई बार झांसा दे चुकी है। डोमिनो डेडपूल को x-men में लाने के लिए बहुत ही प्यार से बात करती है। और  डेडपूल काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाता है। और डोमिनो डेडपूल को ड्रिंक के लिए भी इनविटेशन देती है। और उस ड्रिंक में ड्रग मिलाया होता है। जिससे कि आपकी आंखें तो खुली रहेंगी, लेकिन शरीर नम हो जाएगा। और डेडपूल उसके झांसे में आ ही जाता है। और वो डेडपूल को इसी तरह बेवकूफ बनाती रहती है।


और डेडपूल की रासलीलाएं यहीं पर ही खत्म नही होती। उसकी और भी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स रह चुकी है कॉमिक्स में।
तो यही था आज के आर्टिकल में। अगर आपको डेडपूल के बारे में कुछ और पता है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

शुक्रवार, 6 सितंबर 2019

सितंबर 06, 2019

Why iron man Arc reactor stopped after his death? Explained in hindi

Why iron man Arc reactor stopped after his death? Explained in hindi

नमस्कार दोस्तों! कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगें टोनी स्टार्क के आर्क रिएक्टर के बारे में। कि आखिर आयरन मैन की मृत्यु के बाद वो आर्क रिएक्टर क्यों बंद हो गया? तो चलिए शुरू करते हैं।



 इस बात को जानने के लिए हमे पहले आयरन मैन के भूतकाल में जाना होगा। जहाँ टोनी का  पहला आर्क रिएक्टर बनाया गया था। तो ये आर्क रिएक्टर टोनी के दिल से जुड़ा हुआ था। और ये टोनी के सूट को भी पावर देता था। लेकिन टोनी स्टार्क अपने सूट को अपनी आंखों से और जारवेज की मदद से कंट्रोल करता था। और उस सूट के बहुत से हिस्सों को मैनुअली  कंट्रोल करना पड़ता था। या उस सूट को कंट्रोल करने के लिए जारवेज की मदद लेनी पड़ती थी। और वो सूट टोनी स्टार्क के दिमाग से नही जुड़े हुए थे। जैसे टोनी स्टार्क अपने दिमाग में जैसे सोचे सूट वैसे ही उसके मुताबिक चले। 
और उसके बाद जैसे जैसे आयरन मैन के सूट अपग्रेड होते गए, वैसे वैसे उन सूटों में आयरन मैन ने बदलाव किया। और आयरन मैन अपने सूटों में नई नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करने लगा।
द एवेंजर्स मूवी में हमने देखा था कि आयरन मैन अपने रिस्ट बेंड्स जो उसने अपने हाथ पर पहने थे, उनकी मदद से वह अपने आरमर को कहीं भी बुला सकता था। और उसके बाद उन डिवाइस को टोनी ने अपने शरीर पर फिट कर लिया, इंजेक्शन की मदद से। और उसके बाद टोनी अपने आर्मर्स को दूर बैठे हुए भी कंट्रोल कर सकता था। और उन्हें अपने पास भी बुला सकता था। और इन सब मे जारवेज भी टोनी की बहुत मदद करता था। उसके बाद एवेंजर्स 2 मूवी के बाद टोनी ने अपने सूटों में काफी परिवर्तन किये। जो कि काफी अच्छे थे। टोनी ने वेरोनिका बनाई, जो कि जारवेज की तरह ही काम करती थी। और उसने अपने सूटों को अपने दिमाग से कनेक्ट कर लिया। यानी कि टोनी अब जैसा सोचेगा सूट वैसे ही काम करेगा। और इसके बाद हमने एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर मूवी में देखा कि टोनी ने अपना नया सूट नेनो टेक्नोलॉजी से बनाया है। और वह उसे जैसे चाहे उसे वैसे यूज़ कर सकता है। और उसके लिए उसे किसी भी Ai या किसी अन्य चीज की आवश्यकता नहीं थी। और वो जैसा सूट बनने के लिए सोचता था वह सूट वैसा ही रूप ले लेता था। और ये बात हमें इनफिनिटी वॉर मूवी के एन्ड बेटल में देखने को मिली जब आयरन मैन और थेनोस के बीच लड़ाई होती है। तब उस सूट से वो अलग अलग तरह के हथियार बनाकर थेनोस को टक्कर दे रहा था। और थेनोस का एक बूंद खून भी निकाल दिया था। और जितनी भी मिशाइलस थी वो उसके दिमाग के अनुसार ही थेनोस को जाकर लगी थी। यहाँ तक कि एवेंजर्स एंडगेम मूवी में भी थेनोस से लड़ाई के वक्त जब वहां वेरोनिका थी, तब टोनी कुछ टाइम के लिए थेनोस पर भारी पड़ा था। तो दोस्तों इन सब मूवीज को देखकर हम ये कह सकते हैं कि टोनी स्टार्क का सूट उनके दिमाग के साथ पूरी तरह से जुड़ चुका था। और यही हमारे सवाल का जवाब है कि टोनी स्टार्क का आरक रिएक्टर उनके दिमाग के साथ जुड़ा हुआ था, और जैसे ही टोनी की मृत्यु हुई,उनका आर्क रिएक्टर भी बंद हो गया।


तो यही था आज के आर्टिकल में। आप हमें कमेंट करके बताएं कि ये जानकारी आपको केसी लगी, और मुझसे कोई जानकारी मिस हो गयी हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

बुधवार, 4 सितंबर 2019

सितंबर 04, 2019

Spider man all girlfriends, Explained in hindi

Spider man all girlfriends, Explained in hindi

हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगे मार्वल के सबसे प्रसिद्ध करेक्टर स्पाइडर मैन की गर्लफ्रेंड्स की। क्योंकि कोई भी सुपरहीरो अकेला नही रहना चाहता। सबको अपना मन बहलाने के लिए कोई न कोई तो चाहिये। और कुछ ही सुपरहीरो ऐसे हैं जो कि अभी तक अकेले ही रहते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है  डीसी का बेटमैन। क्योंकि कॉमिक्स में वंडर वूमेन ने बेटमैन को डेट के लिए ऑफर किया था। पर ये बंदा तो  कुछ कर नही पाया। तो इसका फायदा सुपरमैन ने उठा लिया। चलिये अब बात करतें हैं स्पाइडर मैन की। इनके रिलेशनशिप के बारे में आपको साधारण शब्दों में समझाऊंगा। ताकि आपको भी समझने में आसानी हो। तो चलिये शुरू करते हैं।


1. ग्वेन स्टेंसी :-

                       ग्वेन स्टेंसी स्पाइडर मैन का सबसे पहला और उसका सच्चा प्यार था। हालांकि इससे पहले भी स्पाइडर मैन की एक गर्लफ्रैंड थी, जिसका नाम था  बेट्टी ब्रेंड। इसके साथ सिर्फ कुछ दिन वाला चकर ही चला था और कुछ नही।  और जब पीटर बेट्टी से अलग हुआ तो उसे ग्वेन से प्रेम हो गया। और ये दोनों तो शादी भी करने वाले थे। पर उससे पहले ही ग्वेन की मौत हो गई थी। 



2. मिशेल गोंजालेज :- 

                                 इनका रिलेशनशिप काफी लव हिट वाला रहा है।  लेकिन ये दोनों पहले एक -दूसरे से  नफरत करते थे। यहाँ तक कि मिशेल तो स्पाइडर मैन को देखना तक पसंद नही करती थी। लेकिन जब मिशेल के भाई को जेल हो जाती है तब पीटर और मिशेल को साथ में रहना पड़ता है। बाद में पीटर कोई किडनेप  कर लेता है। तो कोई और पीटर बनकर मिशेल के साथ रहने लगता है। तो धीरे धीरे इनके बीच का लफड़ा भी खत्म हो जाता है। लेकिन वो हमशक्ल तब भी उसे अपनी सच्चाई नही बताता है। और उसके साथ काफी मजे करता है।

3.सिल्क :-

                इसका पूरा नाम है केंडिमुन। जब पीटर को एक स्पाइडर काटती है, उस टाइम वही स्पाइडर एके लड़की को भी काटती है जो आगे चलकर सिल्क बनती है। और जब वे दोनों एक दूसरे से मिलते हैं उनको एक दूसरे से काफी ज्यादा लगाव हो जाता है। और बाद में क्या होता है, ये तो आपको पता ही है।


4. सिल्वर सेबल :-

                          मार्वल कॉमिक्स में स्पाइडर मैन  और सिल्वर सेवल के बीच काफी टेन्सन रहता है। पीटर सोचता है कि इसे प्रपोज करें या ना करें। और मैडम इसका पीछा नही छोड़ती और उसे मना लेती है। और फिर उसके बाद क्या होता है आप जानते ही हो।


5. मेरी जेन वाट्सन :-

                              इस करेक्टर को हमने सेम रेमी की स्पाइडर मैन फिल्मों में देखा था। और आप भी इसे जानते ही होंगे। यहाँ तक कि इन्होंने कॉमिक्स में शादी भी की थी। जब ग्वेन स्टेंसी मर जाती है, तब स्पाइडर  मैन को मेरी जेन का कंधा मिलता है रोने के लिए। और कुछ वक्त साथ रहने के बाद इन दोनों को भी एक दूसरे से प्रेम हो जाता है। और इनको एक बच्चा भी होता है। 


6. रोग :- 

              ये वही लौंडिया है जो अगर किसी को छू ले तो उसकी सारी शक्तियां ले सकती है। और कॉमिक्स में रोग को लगने लगा था कि वह अपनी शक्तियों को काबू कर सकती है।  परन्तु प्यार के चक्कर में वह सब अपनी शक्तियों को कंट्रोल करना भूल जाती है। और पीटर को किस करने की कोशिश भी करती है पर ये संभव नहीं हो पाता। और इनका प्रेम शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता है।

7. ब्लैक केट :-

                     अगली गर्लफ्रैंड की बात करें तो उसका नाम है ब्लैक केट। जो कि स्पाइडर मैन से प्रेम करती है ना कि पीटर से। जब पीटर और mj का ब्रेकअप हो जाता है तब इसकी एंट्री होती है। लेकिन पीटर mj को भुला नही पाता है और इस कारण इन दोनों के बीच ज्यादा कुछ नहीं हो पाता है।

               

8. सूफिया सेंसुअल :- 

                                ये लड़की एमा फ्रॉस्ट की बहन होती है। और एमा फ्रॉस्ट भी स्पाइडर मैन से प्यार करती है और सूफिया भी स्पाइडर मैन के प्यार में पड़ जाती है। सूफिया और पीटर एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं और वो ये भी जानती है कि पीटर ही स्पाइडर मैन है। और ये कैसा प्रेम है, जिसमे दोनों बहनें एक ही लड़के से प्रेम करती है। लेकिन आने पीटर भाई को इससे कोई दिक्कत नही है वो दोनों को ही हेंडल कर सकता है। 

9.लीजा लेन :-

                      इस लड़की के बारे में तो आप लोग जानते ही होंगे। ये वही लड़की है जो हमें स्पाइडर मैन होमकमिंग में दिखी थी।  स्कूल की सबसे हॉट लड़की पीटर को जानती है। और उससे बात भी करती है। और दोनों के बीच बात बनने वाली ही होती है कि बीच मे आ जाता लड़की का बाप।  और उसके बाद उसे शहर छोड़ना पड़ता है और वो पीटर के दोस्त हेरी ओसबोर्न से शादी कर लेती है।

10. डबरा व्हाइटमैन :- 

                                डबरा पीटर के साथ एम्पायर यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। वहीं पर इन दोनों के नैन लड़े, यानी इन्हें इश्क हुआ। और हर बार की तरह ये प्यार भी ज्यादा समय तक नहीं चला। क्योंकि डबरा को पीटर की सच्चाई पता चल गई। और उसे एक बीमारी यो गयी। आप ये समझलो की उसकी दिमागी हालत खराब हो गई थी। डबरा टेन्सन और दुःखी रहती है कि पीटर ने उससे झूठ बोला।  और वो अंत में किसी ओर आदमी के साथ न्यू यॉर्क छोड़कर चली जाती हैं। और पीटर भाईसाहब फिर से अकेले रह जाते हैं। 



तो यही था आज के ब्लॉग में। अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और ये भी बताये की आपकी नजर में कौनसी लड़की स्पाइडर मैन के साथ ज्यादा टिकी होगी।

शनिवार, 31 अगस्त 2019

अगस्त 31, 2019

Who are Eternals? Marvel character! Explained in hindi

Who are Eternals? Marvel character! Explained in hindi

 हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब। आज हम जानेंगे इटरनल्स के बारे में। और हमे 2020 उनकी एक सोलो मूवी भी देखने को मिलेगी। जिसे खुद mcu studio की तरफ से कन्फर्म किया गया है। तो आइये जान लेते हैं इटरनल्स के बारे में।
दोस्तों आपने जैक करबी का नाम तो सुना ही होगा। और अगर आप इन्हें नही जानते, तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इन्हें भी स्टेन ली की तरह सुपरहीरोज का गॉडफादर कहा जाता है। आपको ये बात पता ही होगी कि इन्होंने ही कैप्टन अमेरिका,आयरन मैन,थॉर और ब्लैक पेंथर जैसे करेक्टर को मार्वल के लिए इन्होंने ही बनाया था। और उसके बाद वे 1976 में इटरनल्स को लेकर आए। 


और इटरनल्स पर करबी ने ये बात बताई कि आज से कई लाखों साल पहले मार्वल यूनिवर्स का  ओरिजिन कैसे हुआ था, उन्होंने बताया कि आज से कई लाखों साल पहले सिलेसिटियर नाम के कॉस्मिक बिंग पृथ्वीं पर आए थे। और यहाँ के लोगों पर एक्सपेरिमेंट करते हैं। और इनका पहला एक्सपेरिमेंट कामयाब नहीं हुआ। और सबसे पहले उनसे क्रिएट हुए टिवेंट्स नाम के कुछ अजीब से क्रियेचर। जिन्हें देखकर ऐसा लगता था जैसे हरे क्रियेचर किसी दूसरे प्लेनेट से आये हों। और इस एक्सपेरिमेंट में क्रिएट हुए होमो इमोर्टल्स, जिन्हें हम इटरनल्स के नाम से जानते हैं। और एक तरह से देखा जाए तो जो भी एक्सपेरिमेंट सिलेसिटियरस कर रहे थे। उनके एक्सपेरिमेंट के सबसे बेहतरीन अजूबे थे इटरनल्स। इनके पास अच्छा खासा शरीर है और इनके डोले तो शोले हैं। इनकी जुल्फें कभी खराब नही होती। और इनके पास अच्छी खासी शक्तियां भी है। जिन्हें कॉस्मिक पावर कह सकते हैं। और ये उड़ भी सकते हैं। और इन्हें ये शक्तियां जन्म से नही बल्कि एक्सपेरिमेंट से मिली थी। जो कि इनके प्लेनेट टाइटनॉश पर हुआ था।  जो कि बुरी तरह से फैल हो गया।
और उसके बाद से ही इटरनल्स इन्सानों के साथ ही रहते आएं हैं। और इन्होंने पहाड़ो पर अपने अड्डे बना रखे हैं। और वो  इन्सानों की मदद के लिए भी  आ जाते हैं। और इसी विचार को करबी जी ने मानव की मेथयोलोगी मे मिक्स कर दिया। और ये बताना चाहा कि जिन गोड्स को हम लोग जानते हैं, इटरनल्स भी वैसे ही हैं। और अब इनकी आने वाली फ़िल्म में हमें 3 इटरनल्स ऐसे हैं जो कि अपनी टीम को लीड करते हुए नज़र आएंगे। 
सबसे पहले बात करते हैं इकारिस इटरनल की। तो इस जनाब को आप मार्वल के कैप्टन अमेरिका और डीसी के सुपरमैन का कॉम्बो पैक समझ लो। क्योंकि नीले रंग का इसका कॉस्च्यूम है और इसकी शक्तियां सुपरमैन से मिलती जुलती हैं। 


● दूसरा इटरनल है मकारी। नाम थोड़ा बेइमान आदमी जैसा है लेकिन ये भी एक सुपरहीरो है जो लोगों की मदद करता है। और इसकी शक्तियों की बात की जाए तो आप इसे डीसी का फलेश या मार्वल का क्विक सिल्वर कह सकते हो। और ये भी उन दोनों की तरह तेज दौड़ सकता है। 


◆ इन दोनों के बाद जो इटरनल आती है उसका नाम है सरसी। और हां गेम ऑफ थ्रोन्स की सरसी अलग है और ये सरसी अलग। और सरसी की शक्तियों की बात करें तो ये इटरनल्स की जादूगरनी है। और जहाँ एक ओर बाकि इटरनल्स पहाड़ों पर रहते हैं और वहीं दूसरी ओर सरसी आम लोगों बीच रहना पसंद करती है। और अपनी जिंदगी में फन करती है। ये किसी भी चीज से जल्दी ही बोर हो जाती है। और हां मार्वल कॉमिक्स में जितने कारनामे सरसी ने किये हैं उसका तो क्या ही कहना। इसने बहुत सारे बॉयफ्रेंड बदले हैं। ये टाइम ट्रेवल भी कर चुकी है। और ये एवेंजर्स की टीम का हिस्सा भी रह चुकी है। 


◆ इसके बाद आती है थेना। जो कि सुरास की बेटी है। और ये एक बहुत ही बहादूर योद्धा है। और इसके साथ ये काफी पढ़ी लिखी स्कॉलर भी है। 
● और इसके बाद आता है इजेक। और कॉमिक्स में इसे गॉड ऑफ फ्लाइट माना जाता है। जो पहले सेंट्रल अमेरिका में रहता था। और लोग इसे गॉड ऑफ फ्लाइट के नाम से पूजते थे। 
◆ और इनके बाद आता है फेस्टोस। फेस्टोस का नाम और काम मार्वल कॉमिक्स में कम ही दिखाया गया है। और फेस्टोस सारे के सारे इटरनल्स के लिए उनके डिवाइस बनाता है। 


● और इसके बाद आता है किंगो। तो कॉमिक्स में किंगो एक ऐसा इटरनल है जो कि मास्टर समुराई में और शॉर्ट्स मैन है। और किंगो ने कॉमिक्स में अपनी स्किल्स का बड़ी ही अच्छी तरीके से उपयोग किया है। 
◆ और इन सबके बाद आता है किल गमेस। जो कि हल्क की तरह फिजीकली स्ट्रोंग है। और ये भाई साहब भी तोड़ फोड़ के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। और किल गमेश के बारे में ज्यादा नही बताया गया है कॉमिक्स में।
● और इनके बाद आने वाला नाम है सपराइट। इन जनाब की सबसे बड़ी शक्ति ये है कि इनकी उम्र नही बढ़ती। और इसी कारण ये काफी ज्यादा जवान नज़र आता है। लेकिन ये काफी पुराना इटरनल है। इसलिए कहते हैं चेहरे पे मत जाओ। और ये कभी कभी कुछ ऐसी हरकतें कर देता है जिसका अंजाम बाकि सारे इटरनल्स को भुगतना पड़ता है।


तो दोस्तों यही थे वो सारे इटरनल्स। आशा करता हूँ आपको पूरी जानकारी दे पाया। अगर मुझसे कोई जानकारी मिस हो गयी हो और आप इटरनल्स से सबंधित कुछ और जानते हैं जो मैने नही बताया,तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


गुरुवार, 29 अगस्त 2019

अगस्त 29, 2019

Who is namor? Explained in hindi

Who is namor? Explained in hindi

तो हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगे मार्वल के सबसे एन्टी सुपरहीरो की। और तो और वो एक म्युन्टेंट भी है। जिसका गुस्सा उस पर कभी कभी इतना हावी हो जाता है कि वो अपने ही साथियों से लड़ने लगा जाता है। जी हां, मैं बात कर रहा हूँ नेमोर की। जो की एकुआमैन की तरह एंटल्स का राजा है। और ये एक मार्वल करेक्टर है। तो चलिए जानते हैं नेमोर की कहानी।


नेमोर की कहानी शुरू होती है 1915 में। जब यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री विनाइस्टन चर्चिन ने अर्निस सेकिलटन को एक महत्वपूर्ण चीज की खोज में भेजा था। जो चीज थी धरती की सबसे शक्तिशाली मेटल वाईब्रेनियम। अर्निस सेकिलटन अपने साथियों के साथ उस चीज खोज में निकले तो थे लेकिन दुर्घटना में उनका  जहाज बीच समुद्र में तूफान के कारण लापता हो गया। और फिर 5 साल बाद 1920 में ल्युनर्ड मेकेसीं को यह जहाज मिला। जो कि एक बर्फ की चटान में फसा हुआ था। उस जहाज को छुड़ाने के लिए मैकेंसी की टीम ने  उस चट्टान को बम से उड़ा दिया। और वे इस बात से अनजान थे कि उस चट्टान के नीचे समुद्र की गहराई में एंटलाटिस शहर छुपा था। और उस धमाके से चटाने गिरने के कारण उस शहर को काफी नुकसान हुआ। और काफी एंटल्स मारे गए। इससे एंटल्स के राजा को बहुत क्रोध आया। और उन्होंने उस हमले के बारे में पता लगाने की बात कही, तब उनकी बेटी ने खुद को एक योद्धा साबित करने के  लिए वहां जाकर सबकुछ जानने का एलान किया। और राजा भी मान गए। और उन्होंने अपनी बेटी को वहां जाने की अनुमति दे दी। और वो जब समुद्र से बाहर गयी तो उसे मैकेंसी की जहाज दिखाई दी। और यह जानने के लिए कि उनकी साजिश क्या है, और वे सब यहाँ क्या कर रहे हैं, राजकुमारी ने खुद को उनके हवाले कर दिया।


और जहाज के लोग उन्हें पकड़कर मैकेंसी के पास लेकर आए। और बाद में धीरे-धीरे राजकुमारी को यह पता चला कि ये सब उन लोगों ने जानबूझकर नही किया था। और फिर राजकुमारी मैकेंसी से प्रेम करने लगी। और उन दोनों ने जहाज पर शादी भी करली।


बाद  में एंटल्स के राजा को लगा कि उनकी बेटी कोई खतरे में हैं क्योंकि वो एक हफ्ते तक घर वापस नही लौटी थी। तो उन्होंने अपनी सेना को भिजवाकर, जहाज पर हमला करवा दिया। और उन सैनिकों ने वहाँ के सभी लोगों को मार दिया। और राजकुमारी को वापस घर ले गये। और वहाँ मैकेंसी भी मारे गए। और इसी तरह कुछ महीनों बाद राजकुमारी को लड़का पैदा हुआ। जो आधा मानव और आधा एंटलेटियन था। और इस बच्चे का नाम नेमोर रखा गया। जिसका मतलब था द अमेज़िंग सन। और वह अपने भाई बहनों के साथ खेल कूद कर बड़ा हुआ।


और उसके बाद वर्ल्ड वॉर टू के टाइम उनके एरिये में कुछ मिस्टीरियस डाइवर्स घुस आए। और नेमोर को भेजा गया इसकी जांच करने के लिए। और ये पता करने के लिए की ये लोग हैं कौन, और यहाँ क्यों आए हैं?
और बाद में  नेमोर को पता चला कि ये लोग नाजिस के हैं। और ये लोग एटलांटिस के पीछे हैं। जिससे की वो लोग एटलांटिस को पकड़कर उन पर रिसर्च कर पाएं। और इन पर ऐसे एक्सपेरिमेंट कर सकें जिनसे उन्हें जंग में मदद मिल सके। और इनको रोकने और इनसे निपटने के लिए नेमोर पहली बार सर्फेस में आया। और नेमोर ने मार्वल की सबसे पहली टीम द इन्वेदर्स जॉइन की। जिस टीम में थे कैप्टन अमेरिका,बगी और ओरिजिनल ह्यूमन टॉर्च और और भी बहोत लोग। और देखते ही देखते नेमोर इस टीम का सदस्य बन गया। लेकिन वो एक अच्छा सदस्य नही बन पाया था, क्योंकि उसके गुस्से और अंहकार की वजह से वो अपने ही साथियों से लड़ पड़ता था।
और जब मार्वल एज आया तब भी उसका स्वभाव ऐसा ही था। और वो मार्वल एज के शुरू शुरु में एक विलेन भी बन जाता है।  और उस वक़्त जोनी स्टॉर्म एक नया ह्यूमन टोर्च बन गया था। और उसे रास्ते में एक व्यक्ति मिला था जिसकी शक्तियां देखकर ह्यूमन टोर्च काफी चोंक गया था। ह्यूमन टोर्च ने उस आदमी की धाड़ी-मूंछे जला दी। और धाड़ी-मूंछ जलने के बाद जो चेहरा सामने आया वो था नेमोर का। जो की अपनी यादास्त खो चुका था। और नेमोर की यादास्त वापस लाने के लिए ह्यूमन टोर्च ने उसे समुद्र में लेजाकर फेंक दिया। और पानी मे गिरने के बाद नेमोर को सबकुछ याद गया।

और सबकुछ याद आने के बाद नेमोर को याद आया कि उसकी ऐसी हालत सर्फेस के इन्सानो की वजह से हुई थी। और सर्फेस के इन्सानो की वजह से ही सारे एटलांटिस बिछड़ गए थे। और उसने इस बात का बदला लेने की कसम खाई। और उसके बाद वो जब उन पर हमला करने गया तो पहली बार नेमोर की लड़ाई होती है फैंटेस्टिक फॉर के साथ। और इस लड़ाई के दौरान नेमोर को सुजन स्टॉर्म से प्रेम हो जाता है। और नेमोर उस एटलांटिस की रानी बनाना चाहता था।
और उसके बाद जब नए सुपरहीरोज की हल्क से लड़ाई होती है तो नेमोर हल्क के साथ टीम बनाकर एवेंजर्स के विरुद्ध लड़ना चाहता था। लेकिन उसी बीच हल्क फिर से ब्रूस बैनर में तब्दील हो गया। और वो सबकुछ भूल गया था। और वहाँ से चला गया। और नेमोर जब जगह को छोड़कर उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा था तब उसे रास्ते में उसे दिखाई दिया कि कुछ बेवकूफ लोग एक बर्फ की चटान की पूजा कर रहे थे। जिसमे एक व्यक्ति दबा हुआ था। जो कि कैप्टन अमेरिका ही थे। और ये सब देखकर नेमोर को गुस्सा आ गया कि  उसने उस चटान को उखाड़कर समुद्र में फेंक दिया। बिना ये जाने की वो उसकी पुरानी टीम का हिस्सा था। और फिर नेमोर फिर से एंटल्स लौट गया। और बाद में कैप्टन की बॉडी एवेंजर्स को मिली। जिन्होंने उसे फिर से जगाया। और उसके बाद क्या हुआ ये तो आपको पता ही है।


तो दोस्तों ये थी नेमोर की कहानी। आशा करता हूँ कि आपको पसंद आई होगी। अगर मुझसे कोई जानकारी मिस हो गई हो तथा आपको नेमोर के बारे में कुछ और पता है तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

बुधवार, 21 अगस्त 2019

अगस्त 21, 2019

Spider man out from Mcu after Disney and sony deal cancel (hindi me janiye)

Spider man out from Mcu after Disney and sony deal cancel (hindi me janiye)

हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगे डिजनी और सोनी कम्पनी की नई डील के बारे में। जिसके अनुसार हमें अब स्पाइडर मैन mcu में नहीं देखने को मिलेगा। तो क्या हो वो जानकारी आइये जानते हैं।
ये बात तो आप सभी को पता है कि मार्वल और सोनी कम्पनी की डील 5 फिल्मों की हुई थी। जिसमें 2 स्पाइडर मैन की सोलो फिल्मे और 3 एवेंजर्स के अंडर वाली फिल्में थी। जो कि अब पूरी हो चुकी है। और इस डील में सोनी ने ये कहा था कि अगर स्पाइडर मैन की दूसरी फिल्म अगर 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगी तभी सोनी मार्वल के साथ अगली डील करेगा। और ऐसा ही हुआ 2019 में आई तीनों mcu मूवीज ने 1 बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।



पर अब दिक्कत की बात ये है कि सोनी भी अब वेनोम का यूनिवर्स बना रहा है तो वो आगे वेनोम की मूवीज में स्पाइडर मैन को भी वेनोम के साथ दिखाना चाहता है। लेकिन अगर स्पाइडर मैन की फिल्में अगर सोनी बनायेगा तो आप लोग जानते ही हो कि उस मूवी का क्या हाल होगा।
और अब हम बात करते हैं कि स्पाइडर मैन mcu में दिखेगा या नही। तो इसके चान्स बहुत ही कम है दोस्तों क्योंकि सोनी अब स्पाइडर मैन और वेनोम को लेके अपना यूनिवर्स बनाना चाहता है। और हाल ही में हुई सोनी और mcu की डील के बारे में हेडलाईन वालों ने ये कन्फर्म किया है कि स्पाइडर मैन को लेकर सोनी अब और डील नही करना चाहता mcu से।



लेकिन ये बात अभी तक पूरी तरह से कन्फर्म नही की गई है। लेकिन एक रयूमर की माने तो स्पाइडर मैन की mcu में आने के बाद पॉपुलरिटी और बढ़ गई थी। और स्पाइडर मैन की दोनों फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इसी को देखकर शायद सोनी कम्पनी ने स्पाइडर मैन की कोई मूवी अपने हिसाब से बनाने को कहि होगी और और ज्यादा प्रॉफिट mcu से मांगा होगा और इसी कारण ये डील टूटी होगी। जो कि हम सभी mcu फैन्स के लिए बुरी बात है।


तो आपकी क्या राय ह इस बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और आपको इस डील के बारे में कुछ और जानकारी ह या हमसे कोई जानकारी मिस हो गयी हो तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

अगस्त 15, 2019

Marvel character movie Rights explained in hindi 2019

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब। आज हम बात करेगें marvel के करेक्टर राइट्स के बारे में। कुछ लोग इसके बारे में जानते हैं, तो कुछ लोग इनसे अनजान हैं। क्या आपको पता है कि marvel के कुछ करेक्टर्स राइट्स दूसरी कम्पनियों के पास है। अगर आप मार्वल की कॉमिक बुक्स पढ़ते हैं तो आपको पता ही होगा कि कॉमिक्स में वूल्वरिन भी एवेंजर्स के साथ था। स्पाइडर मैन x-men के साथ आ चुका है और तो और सिविल वॉर में x-men ने भी हिस्सा लिया था। लेकिन mcu की फिल्मों में ऐसा कहीं भी देखने को नही मिला। इन सबका सिर्फ एक ही जवाब है करेक्टर्स मूवी राइट्स। तो दोस्तों आज हम बात करेंगे कि marvel studio के करेक्टर्स राइट्स किस किस स्टूडियो के पास है और क्या वो marvel के पास दोबारा आ सकते हैं या नहीं। यही हम इस ब्लॉग में जानेंगे।



1998 में मार्वल ने अपने कुछ करेक्टर्स राइट्स दूसरी कम्पनियों को बेच दिए थे। अब वो मार्वल ने क्यों किया था ये मैने आपको मेरे पिछले ब्लॉग में बताया था तो आपको ये जानना है तो उस ब्लॉग को पढ़ लीजियेगा।

मार्वल ने अपना सबसे पहला करेक्टर्स राइट New line cinema कम्पनी को बेचा। और उसके ठीक बाद fox studio को x-men मिल गये। और स्पाइडर मैन के करेक्टर्स राइट्स Sony Entertainment कम्पनी के पास चले गए। तो चलिए मैं आपको इन करेक्टर्स के बारे में थोड़े डिटेल्स में बता देता हूं। तो सबसे पहले तो आप ये फोटो जरूर देखियेगा। इससे आपको इसे समझने में आसानी होगी।




New line Cinema :- marvel ने 1998 में new line cinema को blade के राइट्स बेच  दिए थे। लेकिन ब्लेड की तीन फिल्में बनाने के बाद इस स्टूडियो ने ब्लेड के राइट्स फिर से marvel को दे दिए।

20 century fox :-  1999 में मार्वल ने अपने कुछ करेक्टर्स राइट्स fox स्टूडियो को बेच दिए थे। जिसमे ये कहा गया था कि जो म्युन्टेंट करेक्टर्स होंगें वो fox studio के अंडर में जाएंगे। और इसके साथ फैंटेस्टिक फॉर के करेक्टर्स भी fox studio के पास आ गए थे। जो कि मार्वल को काफी मंहगा पड़ा। क्योंकि इससे x-men  के सारे करेक्टर्स fox studio के पास चले गये। लेकिन disney ने 2016 में fox studio को 52 बिलियन में खरीद लिया है तो mcu के पास फिर से x-men और fantastic four के करेक्टर्स राइट्स आ गए हैं।

Fox studio with marvel :- इसमें कुछ करेक्टर्स ऐसे भी थे जो कि मार्वल और फॉक्स दोनों स्टूडियो के पास रहेंगें। जैसे कि क्विक सिल्वर और स्कारलेट विच।

Sony Entertainment :- मार्वल के सबसे ज्यादा पॉपुलर सुपरहीरो स्पाइडर मैन के सारे राइट्स sony entertainment कम्पनी के पास चले गये। इनमे कुछ और भी करेक्टर्स हैं जैसे कि वेनम, सिक्स सनिस्टर्स आदि। और घोस्ट राइडर के भी राइट्स sony के पास थे लेकिन 2 फ़िल्म बनाने के बाद इन रिस्पॉन्स कुछ अच्छा नही मिला तो ये करेक्टर फिर से marvel के पाश आ गया है।

Universal Studio :- मार्वल के hulk और nemor के करेक्टर्स राइट universal studio ने खरीद लिए। और इसके परिणामस्वरूप हमें 2003 में हल्क की सोलो मूवी देखने को मिली। लेकिन ये मूवी बुरी तरह से फ्लॉप हुई। लेकिन इस मूवी का हल्क मासूम दिखता था। और इसके बाद हलक और नेमोर तो mcu के पास फिर से वापस आ गये है लेकिन she hulk के करेक्टर्स राइट्स अभी भी यूनिवर्सल स्टूडियो के पास है।

Lionsgate :- इस स्टूडियो के पास the punisher और man thing के राइट्स थे। जो कि Punisher मूवी के दोनों पार्ट फ्लॉप होने के कारण वापस मार्वल स्टूडियो के पास आ गए हैं।


तो ये थे मार्वल के कुछ करेक्टर्स जो कि ह तो मार्वल के लेकिन उन पर मूवीज दूसरे स्टूडियो बनाते हैं। लेकिन धीरे धीरे मार्वल अपनी पकड़ बना रहा है और उसका परिणाम हमारे सामने ही है डिजनी-सोनी डील और फॉक्स स्टूडियो तो पूरी तरह से डिज्नी के अंडर आ चुका है तो हो सकता है कि भविष्य में हमे x-men और एवेंजर्स एक साथ दिख जाएं।
Marvel studio की मूवीज उनके अच्छे विचारों की वजह से ही हिट हो जाती हैं फिर चाहें उनकी स्क्रिप्ट थोड़ी बुरी क्यो न हो। और मार्वल को कभी कोई नुकसान हुआ ही नही। और इसी कारण मार्वल स्टूडियो बाकी सब स्टूडियो के मुकाबले उनसे काफी ज्यादा आगे है।



तो दोस्तों आज आपने जाना  मार्वल के करेक्टर्स राइटस के बारे में। अगर हमसे कोई जानकारी मिस हो गयी हो या आपको इनके बारे कुछ और पता है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।