Movies Jano

Is blog website me aapko hollywood, bollywood movies se sabhndhit sampurn jankari hindi me milegi.

LightBlog

Breaking

Marvel movies लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Marvel movies लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 15 सितंबर 2019

सितंबर 15, 2019

Iron man is back in MCU, Explained in hindi

Iron man is back in MCU, Explained in hindi

नमस्कार दोस्तों! कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगें आयरन मैन के mcu में रिटर्न पर। क्या वो हमें ब्लैक विडो की अपकमिंग फिल्म में दिखेगा या नही। और ये पॉसिबल कैसे होगा, क्योंकि वर्तमान में तो ब्लैक विडो और आयरन मैन की मौत हो चुकी है। तो चलिए शुरू करते हैं।


दोस्तों सबसे पहले हम बात कर लेते हैं ब्लैक विडो की सोलो फ़िल्म की। क्योंकि वर्तमान में तो ब्लैक विडो की मौत हो चुकी है, तो वो फ़िल्म में जिंदा कैसे होगी?

तो दोस्तों आपको बतादूँ कि ब्लैक विडो फ़िल्म की टाइमलाइन कैप्टन अमेरिका : सिविल वार फ़िल्म के बाद की होगी। जिसमें हमें ब्लैक विडो की ओरिजिन दिखाई जायेगी। और साथ ही साथ हमें फ़िल्म में ये भी दिखाया जायेगा कि  ब्लैक विडो ने शिल्ड कब और कैसे जॉइन किया था। और फ़िल्म में हमे ये भी दिख सकता है कि  नताशा अपने माता पिता को ढूंढने के लिए रसिया जाए। और वहाँ उसकी मुलाकात होगी दूसरी ब्लैक विडो से। जो कि जेलेना ब्लोवा हो सकती है। और उसने भी नताशा की तरह रेडरूम से अपनी स्किलस सीखी होगी। और जो भी रेडरूम प्रोग्राम को जॉइन करता है, वो बनता है ब्लैक विडो। और हो सकता है कि फ़िल्म में हमें और भी ब्लैक विडो देखने को मिले। 



अब बात करते हैं आयरन मैन के रिटर्न की।

तो दोस्तों ये बात तो हम सबको पता है कि आयरन मैन अब mcu छोड़कर जा चुके हैं। और वो अब हमें सिर्फ A.I.  वर्जन में ही दिखेंगे। जिसके बारे में मैने आपको पिछले  आर्टिकल में बताया था। और अब डेडलाइन की तरफ से ये कन्फर्म किया गया है कि टॉनी स्टार्क हमें ब्लैक विडो फ़िल्म में नज़र आ सकते हैं।  लेकिन उनका इस फ़िल्म में काफी छोटा रोल हो सकता है। जो हमें ब्लैक विडो की मदद करते हुए नज़र आ सकते हैं।  क्योंकि सिविल वॉर फ़िल्म के एंड में टॉनी स्टार्क को पता चल गया था कि नताशा ने कैप्टन की मदद क्यों की थी। और वो सही थी, ये बात भी टोनी स्टार्क मानते हैं। तो इस तरह इन दोनों की दोस्ती में कोई मन मोटाव नहीं होगा। 



देखिए दोस्तों अब मैं आपको मेरी राय बताता हूँ इस खबर को लेकर। तो मेरा ऐसा मानना है कि ये खबर जानबूझकर फैलायी गयी है (हो सकता है), इसका कारण भी मैं आपको बता देता हूँ। हो सकता है कि मार्वल को लगता हो कि ये फ़िल्म इतनी ज्यादा कमाई ना करे, तो इस डर से भी ये खबर फैलाई गई हो, ताकि लोग आयरन मैन के लिए इस फ़िल्म को ज्यादा से ज्यादा संख्या में देखने आए। और आयरन मैन के नाम से फ़िल्म के प्रति लोगों का उत्साह और बढ़े। और हो सकता है कि हमें इस फ़िल्म में आयरन मैन का थोड़ा बहुत रोल इस फ़िल्म में दिखे। लेकिन ये सिर्फ रयूमर है, क्योंकि ये बात मार्वल की तरफ कन्फर्म नही की गई है।
तो यही था आज के आर्टिकल में। तो अब आपकी क्या राय है इस ऑसम न्यूज को जानने के बाद,मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

अगस्त 23, 2019

Loki will return in thor love and thunder? (hindi me)

Loki will return in thor love and thunder? (hindi me)

हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगे लोकी के बारे में क्या वो वापस आ सकता है थोर की अगली फिल्म में। तो आईये जानते हैं।
तो दोस्तों हम सब mcu फैन्स यही चाहते हैं कि लोकी हमे अपने वेब शो के अलावा mcu की फिल्मों में भी दिखे। लेकिन हमने इनफिनिटी वॉर मूवी के शुरू में देखा था कि लोकी को थेनोस ने मार दिया था। और उसके बाद एंडगेम मूवी में हमने देखा था कि 2012 का लोकी स्पेस स्टोन लेकर भाग गया था। जिससे कि मल्टीवर्स बन चुके हैं।


★ लेकिन अब हम बात करते हैं कि लोकी हमें थोर 4 मूवी में दिखेगा या नही?
तो इसका जवाब ह हां। हमें लोकी थोर 4 में नज़र आ सकता है। और इसकी कन्फर्मेशन खुद mcu की तरफ से की गई है।और इसके साथ हमें थोर 4 मूवी में मजोनियर भी फिर से दिखेगा। लेकिन यहाँ समस्या ये ह कि थोर अपने मजोनियर के लिये अनवर्दी हो जायेगा। और फिर उसे जेन फॉस्टर उठायेगी।


◆ अब बात कर लेते हैं कि मजोनियर आएगा कैसे?
 वर्तमान में तो मजोनियर को हेला ने तोड़ दिया था। तो इसका जवाब भी खुद mcu की तरफ से दिया गया है कि लोकी मजोनियर को भूतकाल से लेकर आएगा।


◆ अब सवाल ये उठता है कि लोकी तो मजोनियर को उठा ही नहीं सकता। तो लोकी उसे वर्तमान में कैसे लाएगा?
और इसका जवाब ये ह कि लोकी उस मजोनियर को उठाकर लायेगा जिस पर ओडिन ने वरदी होने के मंत्र नही डाले थे। और उसे उठाने के लिए बस सामनेवाला शक्तिशाली होना चाहिए जो कि लोकी है।


● और अब आखिरी सवाल ये बनता है कि उस मजोनियर को लोकी लेकर जाएगा तो कोई नई टाइमलाइन नही बनेगी?
तो इसका जवाब भी सीधा सा ह लोकी टाइम ट्रेवल कुछ इस तरीके से करेगा कि दोनों ही टाइमलाइन में मजोनियर होगा।
अब वो कैसे होगा? ये तो हमें मूवी देखने के बाद ही पता लगेगा।


तो यही था आज के ब्लॉग में। तो आप लोगों को ये न्यूज केसी लगी और आप लोकी से सबंधित कुछ और जानते हैं तथा हमसे कोई जानकारी मिस हो गयी हो तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

मंगलवार, 20 अगस्त 2019

अगस्त 20, 2019

Avengers endgame avengers time travel explained in hindi

Avengers endgame avengers time travel explained in hindi 

तो हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगें Avengers endgame फ़िल्म में एवेंजर्स के द्वारा किये गए टाइम ट्रेवल के बारे में। जिसमे काफी mcu फैन कन्फ्यूज हैं कि टाइम ट्रेवल के दौरान कुछ एवेंजर्स अनंत मणि लेकर पहले ही निकल चुके थे जैसे कि एंट-मैन और वॉर मशीन। लेकिन जब वो भविष्य में टाइम ट्रेवल करके आये तो सारे एवेंजर्स एक साथ थे। तो ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब आपको इस ब्लॉग में मिलेंगे। तो चलिए शुरू करतें हैं।


सबसे पहले बात करतें हैं  टाइम ट्रेवल से भविष्य में बदलाव होगा या नही। तो इसका जवाब है नहीं। क्योंकि ये बात खुद ब्रूस बैनर और Ancient one ने कन्फर्म की थी कि बीते हुए कल में जाने से या इससे छेड़खानी करने से भविष्य नही बदलेगा। लेकिन एक नई टाइमलाइन जरूर बन जाएगी। 
      


तो सबसे पहले टाइम ट्रेवल के दौरान हमने देखा कि आयरन मैन,एंट-मैन,प्रोफेसर हल्क और कैप्टन अमेरिका पहुंचे थे 2012 की टाइमलाइन में। जहां उन्होंने टाइम स्टोन और माइंड स्टोन लिया। लेकिन स्पेस स्टोन लोकी लेकर भाग गया। जिससे एक नई टाइमलाइन बन चुकी है।
और फिर कैप्टन अमेरिका और टोनी स्टार्क पहुंचे 1970 में जहां से उन्होंने स्पेस स्टोन और पीम पार्टिकल्स लिए और वहां से भविष्य में निकल गए।


● और उसके बाद थॉर और रॉकेट पहुंचे 2013 के एजगार्ड में। और वहां थॉर अपनी माँ से मिलता है। और रॉकेट जेन फॉस्टर से रियलटी स्टोन ले लेता है। और उसके बाद थॉर अपना पुराना हथोड़ा(मजोनियर) को वहां लेकर भविष्य में निकल जाते हैं।


◆ और उसके बाद  2014 में  मोरेग और वोरमिर नाम के प्लेनेट पर जाते हैं नेब्यूला,रॉडी, ब्लैक विडो और होकाई। जिनमे से नेब्यूला और रोडी मोरेग प्लेनेट पर रुकते हैं और स्टार लॉर्ड से एक चाबी लेकर वहां से पावर स्टोन लेकर निकलने की तैयारी करते हैं लेकिन वहां पुरानी नेब्यूला और भविष्य की नेब्यूला की स्मृति एक साथ जुड़ जाती है और वह वहीं फसी रह जाती है और रोडी वहां से निकल जाता है। 

● और उसके बाद ब्लैक विडो और होकाई वोरमिर नाम के प्लेनेट पर साऊल स्टोन लेने के लिए पहुंचते हैं और वहां उनकी मुलाकात होती है। रेड स्कल से। जो कि उन्हें साऊल स्टोन लेने का तरीका बताता है। और वहां ब्लेक विडो खुद को कुर्बान कर देती हैं। और होकाई भी मणि लेकर वापस आ जाता है। और सारे एवेंजर्स एक साथ पहुंचते हैं।



तो यहाँ से कुछ सवाल बनते हैं 
1. सारे एवेंजर्स एक साथ कैसे पहुंचे?
2. लोकी स्पेस स्टोन लेकर कहाँ गया और इससे टाइमलाइन पर कोई फर्क पड़ा? 
3.नेब्यूला की स्मृति दूसरी नेब्यूला से कैसे जुड़ी ?
4. क्या ब्लैक विडो वापस आयेगी ?
5. कैप्टन अमेरिका बूढ़ा कैसे हो गये ?

पहला सवाल 
तो पहले सवाल का जवाब है कि जो टाइम आपने अपनी टाइम ट्रेवल मशीन में सेट किया है आप भूतकाल से वर्तमान में उसी समय पर पँहुचोगे। फिर चाहे आप भूतकाल से कितने पहले ही क्यों न निकल गए हो। 
उदाहरण के लिए मान लीजिये आपने टाइम ट्रेवल मशीन बनाई तो उसमें आपको पहले अपने आने का समय निर्धारित करना होगा। और आपने 1 घण्टा सलेक्ट किया। तो आप भूतकाल में गये और आपका काम  25 मिनट में हो गया। और आप वहां से 25 मिंट बाद ही भविष्य के लिए रवाना हो गए । तो आप भविष्य में  1 घण्टे बाद ही पहुंचेगे। 

दूसरा सवाल
तो इसका जवाब तो हमें लोकी के आने वाले वेब सीरीज में ही मिलेगा की असल मे लोकी ने स्पेस स्टोन के साथ क्या किया और कहां गया? और इससे भविष्य पर तो कोई असर नही होगा लेकिन भूतकाल में एक नई टाइमलाइन जरूर बन गयी है। जिसे की खुद लोकी ने बनाया है।

तीसरा सवाल
तो इसका जवाब सिंपल है कि नेब्यूला एक humanoid है उसका बॉडी और दिमाग मशीन से बना है। और इसी कारण भविष्य की नेब्यूला और भूतकाल की नेब्यूला का दिमाग किसी तरह से एक दूसरे के साथ जुड़ जाता है।

चौथा सवाल
तो इस सवाल का जवाब है जी नहीं। ब्लैक विडो अब वापस नही आ सकती क्योंकि आत्मा मणि का नियम है कि आत्मा के बदले आत्मा। लेकिन अगर कोई आत्मा मणि वापस उसी जगह भी रखदे तब भी जो व्यकित मरा है उसकी आत्मा वापस नही आएगी। यही आत्मा मणि का नियम है।

पांचवा सवाल
जब कैप्टन अमेरिका सारे अनंत मणि वापस लौटाने जा रहे थे तब प्रोफेसर हल्क ने कहा था कि कैप्टन को जितना समय चाहिये उनको मिलेगा। तो जब कैप्टन अमेरिका सारे अनंत मणि और थोर का हथोड़ा सही जगह पर पँहुचा देते हैं तो वे समय मे और पीछे जाते हैं। 1945 में जहां वो अपनी जिंदगी पेगी कार्टर के साथ गुजारते हैं। और जब वो वापस लौटता है तो बूढ़ा हो जाता है। क्योंकि वो अपनी जिंदगी 70 साल तक जीके आया था। और भूतकाल में बदलाव करने की वजह से कैप्टन ने एक नई टाइमलाइन बना दी।

तो यही था आज के ब्लॉग में। तो ये ब्लॉग आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताए। और आपको कुछ और पता है या कोई और भी सवाल है जिनका जवाब इसमें नही है तथा हमसे कोई जानकारी मिस हो गयी हो तो हमें कमेट बॉक्स में जरूर बताएं।

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

अगस्त 16, 2019

All marvel movies Explained in hindi (2008-2019)

All marvel movies Explained in hindi (2008-2019)

तो हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब । मैं जब भी अपने दोस्तों से मार्वल मूवीज के बारे में बातचीत करता हूँ तो मै हैरान रह जाता हूं यह सुनकर कि उन्हें मार्वल की मूवीज के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। और आज हम बात करेंगे मार्वल के सिनेमेटिक यूनिवर्स के बारे में। और जानेंगे कि मार्वल की प्रत्येक फ़िल्म एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हुई है। चलिए शुरू करते हैं। 

मार्वल की हर मूवी एक phase का हिस्सा है। और ये phase हमें किसी बड़े event की ओर इशारा करता है। और वो बड़ा event हमें Avengers: Infinity war और Avengers Endgame मूवी में देखने को मिला। और अब मार्वल ने अपना phase तीन भी पूरा कर लिया है। और अब मैं आपको बताता हूँ कि ये 3नों phase एक-दूसरे से कैसे जुड़े हुए थे। 
तो ये जानकारी कुछ इस प्रकार है :-


Phase 1 movies :-


◆  इसकी शुरुआत हुई थी mcu की पहली iron man मूवी से। जो कि 2008 में आई थी। जिसमे हमें टोनी स्टार्क के बारे में बताया गया।  

●  और फिर आई थी the incredible hulk मूवी जिसमें हमे hulk के बारे में पता चला। समें हमें निक फ्यूरी और शिल्ड के बारे में भी पता चला। और इस मूवी में ये भी दिखाया गया कि किस तरह सरकार सुपरहीरोज के खिलाफ होती है।


◆  और उसके बाद 2010 में आई iron man 2 मूवी। जिसमें हमें ब्लैक विडो और वॉर मसीन के बारे में बताया गया। 


●  और इसके बाद 2011 में thor मूवी आई। और इस मूवी में थॉर और उनके परिवार के बारे में बताया गया। और इसमें हमें एक नई दुनिया भी देखने को मिली। जो कि थी एजगार्ड। और इसके साथ ही हमें नौं रियासतों के बारे में पता चला। और इस मूवी में हमें पहली बार होकाई दिखाई दिया।


◆  फिर 2011 में आई Captain america मूवी। इस मूवी में हमें अतरिंक्ष मणि (Space stone) के बारे में पता चला जो कि टेसरेक्ट में थी। और साथ ही स्टीव रोजर्स के बारे में बताया गया जो कि आगे चलकर कैप्टन अमेरिका बने। और शिल्ड के फाउंडर हावर्ड स्टार्क और पेगी कार्टर के बारे में भी पता चला। 

◆  और 2012 में the avengers मूवी में हमें दूसरे अनंत मणि माइंड स्टोन के बारे में पता चला। और इसमें हमें न्यू यॉर्क के बेटल से एलियंस और अतंर्राष्ट्रीय सुपरहीरोज एक साथ दिखे।जो कि इससे पहले अपने ही एरिया में फाइट करते थे। और साथ ही हमें मूवी के एंड क्रेडिट में एक झलक थेनोस की भी दिखी। 


Phase 2 movies :- 



●   इसकी पहली मूवी थी iron man 3। इस मूवी में हमें किसी नए एलिमेंट के बारे में तो पता नहीं चला। लेकिन iron man की पर्सनल स्टोरी लाइन को एंड किया गया। 

◆   और इसके बाद thor 2 मूवी आई। जिसमे हमें तीसरे अनंत मणि के बारे में पता चला। जो कि थी वास्तविक मणि (Reality stone)। और ये ईथर के रूप में थी।


●   और इसके बाद 2014 में कैप्टन अमेरिका 2 मूवी आई। जिसमें हमने पहली बार फैलकन, विंटर सोल्जर और शरन कार्टर को देखा। इसमे हमे पता चला कि हाइड्रा अभी भी जिंदा है जो कि शिल्ड में काफी समय से घुसा हुआ है। 

◆  और फिर आई Guardians of the galaxy मूवी। जिसमें हमे पहली बार नोवा कॉप देखने को मिले और साथ ही चौथे अनंत मणि के बारे में पता चला जो कि था शक्ति मणि (Power stone)। और ये सारे मणियों में सबसे पुराना मणि है। 

●  और उसके बाद 2015 में Avengers : Age of ultron मूवी आई। जिसमें हमे पता चला कि अब तक के सारे मूवीज का सबंध इनफिनिटी गौंलेट सागा की ओर बढ़ रही है। और हमें तीन नए एवेंजर्स भी देखने को मिले जिसमें थे क्विक सिल्वर,स्कारलेट विच और विजन। 




◆  और उसके बाद Ant-man मूवी आई। जो कि एवेंजर्स का ही एक सदस्य है। और इसमें हमें एक फ्यूचर एवेंजर द वास्प देखने को मिली।


Phase 3 movies :-




◆  फेस 3 की पहली मूवी 2016 में आई थी जो कि थी captain america : civil war. इस मूवी में एवेंजर खुद में  ही लड़ने लगे। और उनकी टीम दो अलग भागों में बंट गयी। और साथ ही हमें दो नए करेक्टर्स देखने को मिले जो ब्लैक पेंथर और स्पाइडर मैन थे।


●  और इसके बाद हमें डॉ.स्ट्रेंज मूवी देखने को मिली। जिसमें हमे जादुई दुनिया के बारे में पता चला। और इस मूवी में हमें पांचवी अंनत मणि के बारे में पता चला जो कि थी समय मणि (Time stone)। 


◆  और इसके बाद 2017 में Guardians of the galaxy vol 2 मूवी आई। जिसमें पीटर क्विल को अपने पिता की सच्चाई के बारे में पता चलता है। और फिर उसे अपने पिता को मारना पड़ता है। और इस मूवी में हमे एक और नए करेक्टर को दिखाया गया जो कि थी मेंटिस।

●  इसके बाद स्पाइडर मैन मूवी आई। जिसमे ठीक सिविल वॉर के बाद कि कहानी दिखाई गई कि स्पाइडर मैन अपने घर आ जाता है और अपने शहर को वल्चर और उसकी गैंग से बचाता है।


◆  और इसके बाद में Thor regnarok मूवी आई। जिसमें हमें एक शक्तिशाली विलेन हेला देखने को मिली। और इस मूवी में हमे एक नया करेक्टर देखने को मिला जो कि थी वेकेलनरी। 

●   और इसके बाद 2018 में हमें black pather मूवी देखने को मिली। जिसमें हमें दुनिया के सबसे शक्तिशाली मेटल वाईब्रेनियम के बारे में पता चला। और वकांड जैसी नई दुनिया देखने को मिली। जो कि टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे आगे थी। और इस मूवी में हमें ब्लैक पेंथर और श्युरी जैसे स्मार्ट करेक्टर देखने को मिले।

◆  और उसके बाद आई मूवी Avengers : Infinity war. इस मूवी में थॉर रेगनरोक के ठीक बाद की कहानी थी। और इस मूवी में हमे थेनोस और उसकी आर्मी देखने को मिली। जो कि थेनोस को सारे अनंत मणि लाकर देने में मदद कर रहे थे। और इस फ़िल्म में हमें छठवां अनंत मणि देखने को मिला जो कि था आत्मा मणि (Soul stone)। और इस मूवी में थेनोस आधे यूनिवर्स को अनत मणियों की मदद से खत्म कर देता है।




●  और इसके बाद हमें Ant man and the wasp मूवी देखने को मिली। जिसमे हमें एक नयी करेक्टर वास्प देखने को मिली। और इस मूवी में हमें कोंटम फिजिक्स के बारे में भी पता चला।


◆   इसके बाद 2019 में captain marvel मूवी आई। जिसमें हमें mcu की सबसे शक्तिशाली एवेंजर कैप्टन मार्वल देखने को मिली।

★ और इसके बाद Avengers Endgame मूवी आई। जिसमें हमें दिखाया गया कि एवेंजर्स कैसे थेनोस के किये को उल्टाने की कोशिश करते हैं। और कामयाब भी होते हैं लेकिन दुनिया को बचाने के लिए आयरन मैन खुद को कुर्बान कर देता है। और अंत मे थेनोस हार जाता है।




◆   और इसके बाद फेस 3 की आखिरी मूवी Spider man 2 मूवी आई। जिसमें हमे endgame मूवी के ठीक बाद की कहानी देखने को मिली। और ये बताया गया कि दो बार स्नैप करने के कारण मल्टीवर्स बना हैं। जिसमे से कुछ नये सुपरविलेन देखने को मिले।


और यही पर फेस 3 का अंत हुआ है। अब भविष्य में हमें फेस 4-5 में कुछ नए सुपरहीरो देखने को मिलेंगे। जिनकी घोषणा मार्वल की तरफ से कर दी गयी है।

तो दोस्तों यही था आज के ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपने marvel movies के बारे जाना। अगर हमसे कोई जानकारी मिस हो गयी या आप इनसे सबंधित कुछ और जानते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।



गुरुवार, 15 अगस्त 2019

अगस्त 15, 2019

Marvel character movie Rights explained in hindi 2019

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब। आज हम बात करेगें marvel के करेक्टर राइट्स के बारे में। कुछ लोग इसके बारे में जानते हैं, तो कुछ लोग इनसे अनजान हैं। क्या आपको पता है कि marvel के कुछ करेक्टर्स राइट्स दूसरी कम्पनियों के पास है। अगर आप मार्वल की कॉमिक बुक्स पढ़ते हैं तो आपको पता ही होगा कि कॉमिक्स में वूल्वरिन भी एवेंजर्स के साथ था। स्पाइडर मैन x-men के साथ आ चुका है और तो और सिविल वॉर में x-men ने भी हिस्सा लिया था। लेकिन mcu की फिल्मों में ऐसा कहीं भी देखने को नही मिला। इन सबका सिर्फ एक ही जवाब है करेक्टर्स मूवी राइट्स। तो दोस्तों आज हम बात करेंगे कि marvel studio के करेक्टर्स राइट्स किस किस स्टूडियो के पास है और क्या वो marvel के पास दोबारा आ सकते हैं या नहीं। यही हम इस ब्लॉग में जानेंगे।



1998 में मार्वल ने अपने कुछ करेक्टर्स राइट्स दूसरी कम्पनियों को बेच दिए थे। अब वो मार्वल ने क्यों किया था ये मैने आपको मेरे पिछले ब्लॉग में बताया था तो आपको ये जानना है तो उस ब्लॉग को पढ़ लीजियेगा।

मार्वल ने अपना सबसे पहला करेक्टर्स राइट New line cinema कम्पनी को बेचा। और उसके ठीक बाद fox studio को x-men मिल गये। और स्पाइडर मैन के करेक्टर्स राइट्स Sony Entertainment कम्पनी के पास चले गए। तो चलिए मैं आपको इन करेक्टर्स के बारे में थोड़े डिटेल्स में बता देता हूं। तो सबसे पहले तो आप ये फोटो जरूर देखियेगा। इससे आपको इसे समझने में आसानी होगी।




New line Cinema :- marvel ने 1998 में new line cinema को blade के राइट्स बेच  दिए थे। लेकिन ब्लेड की तीन फिल्में बनाने के बाद इस स्टूडियो ने ब्लेड के राइट्स फिर से marvel को दे दिए।

20 century fox :-  1999 में मार्वल ने अपने कुछ करेक्टर्स राइट्स fox स्टूडियो को बेच दिए थे। जिसमे ये कहा गया था कि जो म्युन्टेंट करेक्टर्स होंगें वो fox studio के अंडर में जाएंगे। और इसके साथ फैंटेस्टिक फॉर के करेक्टर्स भी fox studio के पास आ गए थे। जो कि मार्वल को काफी मंहगा पड़ा। क्योंकि इससे x-men  के सारे करेक्टर्स fox studio के पास चले गये। लेकिन disney ने 2016 में fox studio को 52 बिलियन में खरीद लिया है तो mcu के पास फिर से x-men और fantastic four के करेक्टर्स राइट्स आ गए हैं।

Fox studio with marvel :- इसमें कुछ करेक्टर्स ऐसे भी थे जो कि मार्वल और फॉक्स दोनों स्टूडियो के पास रहेंगें। जैसे कि क्विक सिल्वर और स्कारलेट विच।

Sony Entertainment :- मार्वल के सबसे ज्यादा पॉपुलर सुपरहीरो स्पाइडर मैन के सारे राइट्स sony entertainment कम्पनी के पास चले गये। इनमे कुछ और भी करेक्टर्स हैं जैसे कि वेनम, सिक्स सनिस्टर्स आदि। और घोस्ट राइडर के भी राइट्स sony के पास थे लेकिन 2 फ़िल्म बनाने के बाद इन रिस्पॉन्स कुछ अच्छा नही मिला तो ये करेक्टर फिर से marvel के पाश आ गया है।

Universal Studio :- मार्वल के hulk और nemor के करेक्टर्स राइट universal studio ने खरीद लिए। और इसके परिणामस्वरूप हमें 2003 में हल्क की सोलो मूवी देखने को मिली। लेकिन ये मूवी बुरी तरह से फ्लॉप हुई। लेकिन इस मूवी का हल्क मासूम दिखता था। और इसके बाद हलक और नेमोर तो mcu के पास फिर से वापस आ गये है लेकिन she hulk के करेक्टर्स राइट्स अभी भी यूनिवर्सल स्टूडियो के पास है।

Lionsgate :- इस स्टूडियो के पास the punisher और man thing के राइट्स थे। जो कि Punisher मूवी के दोनों पार्ट फ्लॉप होने के कारण वापस मार्वल स्टूडियो के पास आ गए हैं।


तो ये थे मार्वल के कुछ करेक्टर्स जो कि ह तो मार्वल के लेकिन उन पर मूवीज दूसरे स्टूडियो बनाते हैं। लेकिन धीरे धीरे मार्वल अपनी पकड़ बना रहा है और उसका परिणाम हमारे सामने ही है डिजनी-सोनी डील और फॉक्स स्टूडियो तो पूरी तरह से डिज्नी के अंडर आ चुका है तो हो सकता है कि भविष्य में हमे x-men और एवेंजर्स एक साथ दिख जाएं।
Marvel studio की मूवीज उनके अच्छे विचारों की वजह से ही हिट हो जाती हैं फिर चाहें उनकी स्क्रिप्ट थोड़ी बुरी क्यो न हो। और मार्वल को कभी कोई नुकसान हुआ ही नही। और इसी कारण मार्वल स्टूडियो बाकी सब स्टूडियो के मुकाबले उनसे काफी ज्यादा आगे है।



तो दोस्तों आज आपने जाना  मार्वल के करेक्टर्स राइटस के बारे में। अगर हमसे कोई जानकारी मिस हो गयी हो या आपको इनके बारे कुछ और पता है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

अगस्त 13, 2019

Marvel success story and history in hindi

Marvel success story and history in hindi

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब। आज हम बात करने वाले हैं उस कम्पनी की जिस कम्पनी ने हमें कई सारे सुपरहीरो एक साथ दिखाये और अच्छी अच्छी तरह की सुपरहीरोज मूवी बनाई। जी हां दोस्तों हम बात कर रहें है अमेरिकन कॉमिक बुक और मीडिया पब्लिशर  Marvel  की। जिसकी वजह से काफी सारे यूटूबर अछि खासी  money यूट्यूब से कमा रहे हैं। आज हम इस ब्लॉग में Marvel studio के दिवालिया होने से सफल होने तक की सारी कहानी जानेंगे। और इसकी शुरुआत कब और किसने की ये भी इस ब्लॉग में आप जानेंगे। 




                 तो दोस्तों इसकी शुरुआत होती है 1939 से जब Martin Goodman नाम के व्यकित ने कॉमिक्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए Timely Magzine नामक कम्पनी की स्थापना की। और पहली बार Marvel Comics को 1939 में पब्लिश किया गया। जिसमें सबसे पहले सुपरहीरो Human torch और sub mariner को दिखाया गया। और इस comics की कुल 9 लाख कॉपियां बिकी ।
और इसे देखकर मार्च 1941 में पहली बार Captain America की comic book लॉन्च की गई। और यह कॉमिक भी बहुत सफल रही । और इसी तरह Captain America  और Sub mariner जैसे किरदार 50 के दशक तक काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके थे। 
और इसी बीच Stane Lee की एंट्री हुई। और उन्होंने अपने जीवनकाल में एक या दो नही बल्कि कई सारे सुपरहीरो बनाए। लेकिन पचास के दशक के अंत तक इन कॉमिक्स ने अपनी लोकप्रियता को खोना शुरू कर दिया। क्योंकि सुपरहीरो के एक ही टाइप की कहानिया लोगों को बोरिंग करने लगी थी। 
और इस कंपनी का नाम नवंबर 1951 में बदलकर ATLAS Comics कर दिया गया। और इस कम्पनी नए कॉमिक्स बनाने शुरू किए जो कि Horrar,Humar, Funny,Drama, Adventure and Crime पर बेस्ड थे। हालांकि यूनिक न होने के कारण इनसे कम्पनी को कुछ खास कमाई नहीं हुई।
और इसके बाद स्टेन ली इस कंपनी के editor-in-chief बन चुके थे। और उन्होंने इसके बाद Thor,Hulk,Ant-Man,X-men,Iron man,The inhumans, Daredevil, Captain Marvel and Dr. Strange  जैसे कई सुपरहीरो बनाये।इन सुपरहीरो को बच्चों और बड़ों को ध्यान में रखकर बनाया गया ताकि ये सभी लोगों पसंद आये। और इस तरह इस कॉमिक्स के नए सुपरहीरोज ने लोगों को अपनी आकर्षित किया। और इसके परिणामस्वरूप कम्पनी को इतनी लोकप्रियता मिली कि कम्पनी   1968 तक पचास मिलियन copies बेच चुकी थी। 
और आगे चलकर इस कम्पनी को Perfect Film and Chemical Corpration कंपनी ने खरीद लिया और इसका नाम बदलकर Marvel Comics Group रख दिया गया।

और इसके बाद भी ये कम्पनी काफी ज्यादा बार खरीदी और बेची गयी। जिसमें कुछ बुरी डील होने के कारण कम्पनी 1996 तक आते आते दीवालिया हो गयी थी।
और इसके बाद Marvel कम्पनी को Toy Biz कम्पनी के होनर Ike perlmutter और उनके पार्टनर Avi Arad ने कुछ बैंक की मदद से खरीद लिया।
अब marvel को अपनी कंपनी को फिर से खड़ा करने के लिए पैसों की आवश्यकता थी। और इसके लिए उन्होंने कुछ करेक्टर्स के मूवी राइट्स दूसरी कम्पनी को बेच दिए। पर शर्त यह रखी गई कि इन कंपनियों को इन करेक्टर्स पर पर्टिकुलर टाइम में फिल्में बनानी होंगी नही तो मूवी राइट्स Marvel के पास चले जायेंगे।
और उसके बाद 2003 में डेविड मिसेल की एंट्री हुई। डेविड मिसेल एक मल्टीमिलिनीयर थे। और उन्होंने Ike perlmutter और Avi Arad को करेक्टर्स राइट्स बेचने की जगह खुद का स्टूडियो बनाने की सलाह दी।
और इसका परिणाम  हमे 5 साल बाद 2008 में देखने को मिला जब Marvel studio ने अपनी पहली मूवी रिलिझ की जो कि थी Iron man. आयरन मेन मूवी ने रिलिझ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाया। और 1 हफ्ते में ही  इस मूवी ने सौ मिलियन का आंकड़ा क्रॉस कर लिया। और पूरे विश्वभर में 585 मिलियन की कमाई की। और डूबते हुए marvel को बचा लिया।
और इसे देखकर अगस्त 2009 में walt disnep company ने Marvel Entertainment को खरीद लिया। और इसके बाद की कहानी तो आप सबको पता ही है। 2015 में हुई Marvel और Sony कम्पनी की डील से हमें spider man mcu में दिखा। और 2016 में Disney कम्पनी Fox star studio को खरीद लिया। जिससे कि marvel को अपने करेक्टर्स वापिस मिल गए। और हो सकता है कि हम fans को भविष्य में एवेंजर्स और एक्स मेन के सारे करेक्टर्स एक साथ देखने को मिले।

तो आज हम सब जानते हैं कि वक्त के साथ इतने सारे बदलाव लाने के कारण  मार्वल काफी बुलन्दियों पर है। तो आज के ब्लॉग में बस इतना ही। अगर आपको इसके अलावा marvel के बारे में कुछ और पता है या हमसे कोई जानकारी रह गयी हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

शनिवार, 10 अगस्त 2019

अगस्त 10, 2019

Marvel comics vs marvel movies me difference kya hai, hindi me

Marvel comics vs marvel movies

हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब। तो आज हम जानेंगे कि marvel movies और marvel comics में क्या अंतर है। और वैसे तो दोस्तो marvel की मूवीज  के character marvel comics के ही होते हैं। लेकिन मूवीज में उन character को काफी अलग तरीके से दिखाया जाता है। और marvel की मूवीज की स्टोरी और टाइमलाइन भी marvel comics से अलग होती है।



Marvel movies :-
                                       वैसे तो Marvel 19tees से ही अपनी फिल्में बना रहा था। परंतु इसके सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत 2008 में Iron Man मूवी के साथ हुई। इस मूवी को बनाने के लिए marvel ने bank से कर्जा लिया था। और रिस्क लेकर इस मूवी को बनाया। इस मूवी में tony stark (Iron man) का रोल Robert Downy jr. ने निभाया था। और उनका रोल लोगों को इतना पसंद आया था कि लोग उन्हें टोनी स्टार्क के नाम से ही ज्यादा जानते हैं। और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। दोस्तों इस मूवी का बजट था 140 million doller और इस मूवी ने कमाये थे 585 million doller । तो इसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितनी हिट रही होगी । इसके बाद 2008 में marvel ने एक और मूवी बनाई जिसका नाम था The incredible hulk |दोस्तों ये मूवी marvel की सबसे कम कमाई करने वाली मूवी थी। इस मूवी का बजट था 150 million doller और इस मूवी ने कमाये थे 263 million doller ।
अगस्त 2009 में marvel को disney company ने खरीद लिया। इससे दोनों कंपनियों को ही फायदा हुआ। marvel को डिजनी की ताकत मिली और Disney को मार्वल से अछि खासी कमाई हुई। और इसके बाद marvel studio की सारी मूवीज disney के अंडर में आ गई।
और उसके बाद 2012 में आई marvel की The Avengers मूवी ने 1 billion से भी ज्यादा की कमाई की। और यह पहली ऐसी सुपरहीरो मूवी थी जिसमे कई सुपरहीरो एक साथ दिखाये गए।  इस मूवी का बजट था 220 million और इस मूवी ने 1512 billion की कमाई की । और इस मूवी के बाद marvel धीरे धीरे प्रसिद्ध होने लगा। और आज के समय मे marvel ने बहुत से देशों में अपने fans बनाये है। और हमारे भारत देश में भी इनकी मूवीज का बहुत ज्यादा क्रेज है। और marvel का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सुपरहीरो टोनी स्टार्क (RDJ) है। इस तरह marvel मूवीज आज के समय मे काफी ज्यादा कमाई करती है।



Marvel Comics :- 
                                           Marvel Comics के फाउंडर मार्टिन गुडमैन थे। उन्होंने marvel comics की शुरुआत 1939 में की थी। और तब इस कम्पनी का नाम ATLAS Comics (1951-1957)  था




और बाद में 1958 में इसे marvel Comics का नाम मिला। इस comics के सबसे पहले सुपरहीरो Fantastic four थे। और ये कॉमिकस शुरू शुरू मेंं बहुत बिकते थे यहाँ तक कि इनसे लगभग 1 लाख डॉलर तक की कमाई हो जाती थी। लेकिन marvel comics में प्रत्येक superhero पर 10 से भी ज्यादा कॉमिकस लिखी जाती थी। लेकिन marvel movies में प्रत्येक सुपरहीरो को सिर्फ 3 ही solo मूवीज दी जाती हैं। जिनका बजट काफी ज्यादा high होता है। लेकिन ये कॉमिकस मूवीज के मुुकाबले सस्ती बनती हैं। और marvel की मूवीज आने के बाद इन comics की बिक्री काफी ज्यादा बढ़ गई है। और disnep company को मूवीज के मुकाबले कॉमिक्स से कमाई तो कम होती है। परन्तु नए नए हीरो और फेवरेट सुपरहीरोज की कॉमिक्स को लोग ज्यादा खरीदते हैं।


Difference :-
                          तो दोस्तों आपको ये तो पता लग गया कि marvel comics और marvel movies की शुरुआत कब हुई और इनमें सबसे ज्यादा कमाई कौन करता है। और इनकी स्टोरी और टाइमलाइन में काफी ज्यादा अंतर है। marvel movies की स्टोरी को marvel  comics से लिया जाता हैं। और स्टोरी को अलग तरीके से लिखा जाता है।  और स्टोरी को बदला जाता है। और marvel movies की टाइमलाइन marvel comics से काफी ज्यादा अलग होती है। और movies में कुछ करेक्टर को कॉमिक्स से काफी ज्यादा अलग दिखाया गया है।  और किस सुपरहीरो को किस मूवी में  और कैसे इंटरड्यूज करना है ये सब सिर्फ एक ही व्यकित के अंडर में होता है।  और वो सुपरहीरोज कॉमिक्स के बचपन से बहोत बड़े फैन है। और उनका नाम है Kevin feige| और कॉमिक्स में किस हीरो को इंटरड्यूज करवाना है ये कार्य marvel के comics writer ही तय करते हैं।


marvel comics  


Marvel comics और Marvel movies में ये अंतर है। जो कि मुझे पता थे और मैने आपको बताये। अगर इसके अलावा कोई अन्य अंतर भी है जो हमने इसमें नही बताया और आपको पता है तो कृपया कमेंट सेक्शन में मुझे जरूर बताएं। और इसमे कोई जानकारी मैंने miss करदी हो तो मुझे जरूर बताएं।आशा करता हूँ कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी ।