Movies Jano

Is blog website me aapko hollywood, bollywood movies se sabhndhit sampurn jankari hindi me milegi.

LightBlog

Breaking

रविवार, 15 सितंबर 2019

सितंबर 15, 2019

Who is Darkseid? Dc Character origin, Explained in hindi

Who is Darkseid? Dc Character origin, Explained in hindi


नमस्कार दोस्तों! मैं हूं भीमसेन। और आज हम बात करेंगें डीसी के थेनोस की। जी हाँ डीसी में भी थेनोस जैसा दिखने वाला एक करेक्टर है। और वो भी डीसी का सबसे खतरनाक विलेन है। और वो सुपरमैन और शेजम जैसे शक्तिशाली करेक्टर्स भी कॉमिक्स में काफी ज्यादा भारी पड़ा था। औऱ उसका नाम है डार्कसाइड। आज हम आपको इसी करेक्टर की ओरिजिन बतायेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।



तो दोस्तों ये कहानी शुरू होती है उस वक्त से जब हमारी दुनिया से भी पहले की एक दुनिया में कुछ किसान रहा करते थे। उन्हीं किसानों में से एक था, यूकसेस। उसके परिवार में उसकी बहन और उसकी बहन का पति, ये तीन सदस्य थे। और यूक्सेस गॉड से नफरत करता था, लेकिन उसके परिवार वाले गॉड को पूजते थे। क्युक्सेस गोड्स से नफरत इसलिए करता था, क्योंकि वहाँ के गॉड कभी कभी अपने मजे के लिए उन्हीं लोगों को मार देते थे, जो उन्हें पूजते थे। और जब ये सब उसके सहनशक्ति के बाहर हो गया, तब वो अपने परिवार के खिलाफ होकर, वो गॉड से बात करने चला गया। और वहाँ जाकर उसने देखा कि सभी गोड्स आराम से सो रहे थे। ये देखकर उसे और ज्यादा क्रोध आ गया। और सोए हुए गोड्स के कानों में कुछ ऐसा कहा कि वे एक दूसरे के खिलाफ हो गए। और एक दूसरे से लड़ने लगे। और इस लड़ाई में उस प्लेनेट के कई लोग मारे गए। और बाद में गॉड भी मरने लगे। और कुछ गॉड बुरी तरह से घायल हो चुके थे। और क्युक्सेस उनके पास गया। और एक घायल गॉड ने उससे कहा कि मुझसे प्राथना करो, ताकि मुझे शक्ति मिल सके।  और अपने भाई की तो पहले से ही सटकी हुई थी, उसने उन्हें बचाने की जगह मारना शुरू कर दिया। और इससे मरने वाले गोड्स शक्ति क्युक्सेस को मिल गयी। और क्युक्सेस की नफरत और गोड्स की शक्ति ने क्युक्सेस को डार्कसाइड बना दिया।
और दूसरी तरफ क्युक्सेस की बहन की मौत हो जाती है। और उसका पति उसे गॉड के पास लेकर जाता है, जो कि घायल था।  और वह उनसे कहता है कि मेरी पत्नी को बचा लीजिए। लेकिन गोड्स कहते हैं कि हम खुद जाने वाले हैं हमारा आखिरी वक़्त आ गया है। और अब हमारी शक्तियां तुम्हे मिल जाएंगी। और जब सारी शक्ति उसे मिल जाती हैं, तो वो बनता है हाईफादर। और उधर से डार्कसाइड भी आ पहुंचता है हाईफादर के सामने। और हाईफादर डार्कसाइड को समझाता है कि हम चाहें तो ये दुनिया वापस बना सकते हैं। लेकिन डार्कसाइड की तो सटकी हुई थी, उसने वो सारा प्लेनेट ही बर्बाद कर दिया। और उस प्लेनेट को  हम एपोक्लिप्स के नाम से जानते हैं। और डार्कसाइड ही वहां का राजा है।


इसके बाद डार्कसाइड का मुकाबला दूसरे प्लेनेट के सुपरहीरोज के साथ होता है, लेकिन उनमें से कोई भी डार्कसाइड के आगे टिक नही पाता है। और जब उसका सामना जस्टिस लीग से होता है, तो वो उसे काफी अच्छी टक्कर देते हैं। और डार्कसाइड का सबसे बड़ा दुश्मन है सुपरमैन। क्योंकि डार्कसाइड इस बात से हैरान होता है कि सुपरमैन के पास इतनी ज्यादा शक्तियां कैसे हैं? और डार्कसाइड भी कुछ कम नहीं है। क्योंकि वो कॉमिक्स में जस्टिस लीग पर कई बार भारी पड़ चुका है।


तो यही था आज के आर्टिकल में। अगर आपको डार्कसाइड के बारे में कुछ और पता है जो कि हमने नही बताया, तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और मुझसे कोई जानकारी मिस हो गई हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

सितंबर 13, 2019

Upcoming dc movies, explained in hindi

Upcoming dc movies, explained in hindi

नमस्कार दोस्तों! मैं हूं भीमसेन। और आज हम बात करेंगें DC यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्मों के बारे में। जिनके बारे में कॉमिककोन के इवेंट्स में तो नही बताया गया। लेकिन स्टूडियो की तरफ से पहले से ही कुछ फिल्मों की कन्फर्मेशन दी गई है। तो आज हम उन फिल्मों की ही बात करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।


1. Joker :- 
                   जोकर के करेक्टर के बारे में तो हम सब जानते ही हैं। लेकिन इस करेक्टर को सबसे ज्यादा प्रसिद्ध करने में एक्टर हीथ लेजर का हाथ है। और  डीसी में अब तक जितनी भी जोकर की फिल्में आई हैं, उनमें हमे कभी भी जोकर की ओरिजिन नही बताई गई। लेकिन अब 4 oct,2019 को जोकर की सोलो फ़िल्म आ रही है। जिसमें हमें जोकर के विलेन बनने का कारण भी पता चलेगा।

2. Birds of prey :-
                                 ये फ़िल्म 7 Feb,2020 को आयेगी। इस फ़िल्म में हमें हारली क्विन की स्टोरी बताई जाएगी। और इससे पहले हमने हारली क्विन को सुसाइड  सक्विड मूवी में देखा था।

3. Wonder woman 1984 :-
                                          वंडर वूमेन की सफलता के बाद डीसीइयू वंडर वूमेन 1984 मूवी रिलीज करेगा। जो कि 5 जून,2020 को आयेगी। और ये फ़िल्म काफी कलरफुल होगी।

4. Batman :-
                        ये फ़िल्म बाकि सब बैटमैन फिल्मों से काफी अलग होगी। और इस फ़िल्म में हमें एक अलग ही वर्जन का बैटमैन देखने को मिलेगा। और ये फ़िल्म 25 जून,2021 को रिलीज होगी।

5. Sucide squide 2 :-
                                      ये फ़िल्म 6 अगस्त,2021 को रिलीज होगी। इस फ़िल्म का पहला पार्ट काफी अच्छा था। और वो हिंदी में अवेलेबल नही था, बस यही दिक्कत थी। और इस फ़िल्म के पहले पार्ट ने काफी अच्छी कमाई की थी।


6. The flash :-
                          ये फ्लैश के करेक्टर की सोलो फ़िल्म होगी। लेकिन इस फ़िल्म की रिलिझ डेट अभी तक नही बताई गई है। लेकिन 2021 के अंत तक ये फ़िल्म हमें जरूर देखने को मिलेगी।



7. Anuman 2 :-
                             Aquman फ़िल्म की अपार सफलता के बाद, इस मूवी का दूसरा पार्ट बनाया जाएगा। और इसकी रिलीज डेट है 16 Dec,2022। ये मूवी काफी ज्यादा इंतजार करवाएगी हम सब फैन्स को।


8. Shazam 2 :-
                        इस मूवी की स्टोरी शेजम मूवी के बाद की ही होगी। और ये फ़िल्म भी हमें 2022 में देखने को मिलेगी। और इस फ़िल्म का विलेन ब्लेक एडम होगा। और साथ ही साथ हमें इस फ़िल्म में सुपरमैन भी देखने को मिलेगा। अभी तक इस फ़िल्म की रिलीज तिथि तय नही की गई है।

9. Black Adam :-
                                इस फ़िल्म में हमें ब्लैक एडम की कहानी बताई जायेगी। कि आखिर वो विलेन किन कारणों की वजह से बना। और इस फ़िल्म की रिलीज तिथि अभी तक तय नही की गई है।


10. Batgirl :-
                        बेटगर्ल डीसी कॉमिक्स की सबसे प्रसिद्ध करेक्टर है। और इस पर भी एक सोलो फ़िल्म हमे भविष्य में देखने को मिलेगी। जिसमे बेटगर्ल की कहानी बताई जाएगी।



तो यही था आज के आर्टिकल में। और आपको किस फ़िल्म का इंतजार है मुझे कमेट बॉक्स में जरूर बताएं। और साथ ही साथ अगर आपको डीसीइयू से सबंधित कुछ भी जानकारी है तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

बुधवार, 11 सितंबर 2019

सितंबर 11, 2019

Bollywood cinematic universe kyo nahi bnata?

Bollywood cinematic universe kyo nahi bnata? 


नमस्कार दोस्तों! मैं हूं भीमसेन। और आज हम बात करेंगें बॉलीवुड सिनेमेटिक यूनिवर्स के बारे में। कि आखिर सिनेमेटिक यूनिवर्स को लेकर बॉलीवुड में चल क्या रहा है? और बॉलीवुड सिनेमेटिक यूनिवर्स क्यों नहीं बनाता? और क्या हमें बॉलीवुड में सिनेमेटिक यूनिवर्स से सबंधित कुछ भी भविष्य में देखने को मिल सकता है या नही? तो चलिए शुरू करते हैं।


दोस्तों आप हॉलीवुड के सिनेमेटिक यूनिवर्स के बारे में तो अच्छे से जानते ही हैं। और इनमें सबसे बड़ा और सबसे पहला सिनेमेटिक यूनिवर्स स्टार वार्स का है। जिसे कि हॉलीवुड में लगभग 40 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। और उसके बाद सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूनिवर्स आता है जो कि मार्वल यूनिवर्स है। इसके अलावा भी कई और यूनिवर्स है जैसे कि डीसी यूनिवर्स, मॉन्स्टर यूनिवर्स, डार्क यूनिवर्स,कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स और एलियन यूनिवर्स आदि। ये सभी अपना अपना सिनेमेटिक यूनिवर्स बना रहे हैं। और अब बात की जाये बॉलीवुड की, तो इनसे तो उम्मीद करना ही बेकार है। क्योंकि इनके पास एक बड़ी मूवी के लिए भी स्टोरी नही होती है, और ये साउथ इंडियन मूवीज और हॉलीवुड मूवीज की स्टोरी का नया वर्जन बॉलीवुड में बनाते हैं। आप इस बात का अंदाजा रॉउडी राठौड़, जय हो, वांटेड, किक और  रेडी जैसी फिल्मों को देखकर ही लगा सकते हैं। लेकिन इन रीमेक मूवीज थोड़ा बहुत सेट बदल दिया जाता है। ताकि फ़िल्म थोड़ी अलग लगे।मैं ये नही कहता कि बॉलीवुड अच्छी फिल्में नही बना सकता है। और बॉलीवुड ने अच्छी फिल्में भी बनाई है जैसे बाहुबली, पीके और दंगल आदि। ये फिल्में बॉलीवुड की अच्छी फिल्में हैं।

और अब मैं आपको सिनेमेटिक यूनिवर्स के बारे में थोड़ा बहुत समझा देता हूँ कि इसे बनाने के लिए कितनी मेहनत लगती है? और क्या-क्या करना पड़ता है? 
तो दोस्तों सिनेमेटिक यूनिवर्स को चलाना भी बहुत ही कठिन काम है। इसमें मूवीज की टाइमलाइन, स्टोरी को इस तरह से मैनेज करना पड़ता है कि ये आगे की फिल्मों से कनेक्टेड हो। तभी सिनेमेटिक यूनिवर्स बनता है। और इसमें काफी ज्यादा मेहनत लगती है। और इसके बावजूद अगर आपकी कोई भी फ़िल्म हिट नही जाती है, तो वो यूनिवर्स ज्यादा समय तक नहीं चल पाता। अब मैं आपको साधारण शब्दों में समझा देता हूँ कि सिनेमेटिक यूनिवर्स कैसे चलता है? तो सिनेमेटिक यूनिवर्स की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले आपको अपने करेक्टर्स की ओरिजिन बतानी पड़ती है। और उसके बाद उन सब करेक्टर्स क एक साथ क्रॉसओवर दिखाया जाता है। जिससे कि लोग उस सिनेमेटिक यूनिवर्स के साथ जुड़े रहें। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है मार्वल यूनिवर्स। जिसमे सबसे पहले अपने करेक्टर्स की ओरिजिन दिखाई गई, और बाद में उन मूवीज का क्रॉसओवर।


अब बात करते हैं बॉलीवुड के सिनेमेटिक यूनिवर्स की।

बॉलीवुड में भी सिनेमेटिक यूनिवर्स  बनाने की कोशिश की गई थी। जिसमे पहली फिल्म थी एजेंट विनोद। इस मूवी के राइटर और डायरेक्टर ने एजेंट विनोद का यूनिवर्स बनाने की सोची थी, लेकिन इस मूवी का रिस्पॉन्स देखने के बाद इस मूवी के सिक्वल को भी केंसल कर दिया गया। लेकिन कुछ और भी फिल्में हैं जिनके  कई पार्ट आये हैं, लेकिन इन फिल्मों का कभी भी क्रॉसओवर नही हुआ।  लेकिन अब कुछ सुधार हो रहा है। और अब डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी सिंघम का एक यूनिवर्स बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जो कि हमें सिम्हा मूवी में देखने को मिला था। और हमे सिम्हा मूवी में एक लुक सूर्यवंसी की भी देखने को मिली थी। जिसे देखकर लगता है कि रोहित शेट्टी एक कॉप यूनिवर्स बनाने की तैयारी कर रहें हैं। और आगे चलकर हमे सिंघम,सिम्हा और सूर्यवंसी इन तीनों ही करेक्टर्स का क्रॉसओवर देखने को भी मिल सकता है। औऱ इसके अलावा बेबी मूवी का भी यूनिवर्स हमें देखने को मिल सकता है। जिसमें की अबतक सिर्फ दो ही फिल्में आई हैं। और दोनों ही फिल्मे बेस्ट हैं।



तो अब हम बात कर लेते हैं बॉलीवुड सुपरहीरो मूवीज पर ज्यादा फॉक्स क्यों नहीं करता?
तो दोस्तों ये तो आप जानते ही हैं कि किसी भी सुपरहीरो मूवी को बनाने के लिए ज्यादा बजट लगता है। अब इससे मेरा ये मतलब नहीं है कि बॉलीवुड के पास इतना पैसा नहीं है। है, लेकिन उनका सुपरहीरो मूवीज बनाने का मन ही नही है। इसके पीछे दो कारण है,
1. जब बॉलीवुड दूसरी फिल्मों से पचास के बदले दो सौ कमा रहा है, तो वो ऐसा क्यों करे।
2. किसी भी सुपरहीरो फ़िल्म के लिए उसकी स्टोरी अछि होनी चाहिए, लेकिन बॉलीवुड उस पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देता, Ra-one मूवी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

तो यही था आज के आर्टिकल में। तो दोस्तों आपको क्या लगता है कि बॉलीवुड भविष्य में सिनेमेटिक यूनिवर्स बना पायेगा या नही, मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और आपको इससे सबंधित कुछ और जानकारी है तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।



सोमवार, 9 सितंबर 2019

सितंबर 09, 2019

The Batman movie plot revealed and new updates, Explained in hindi

The Batman movie plot revealed and new updates,Explained in hindi

नमस्कार दोस्तों, मैं हूं भीमसेन। और आज हम बात करेंगें बेटमैन की  अपकमिंग मूवी की, कि आखिर  डीसी यूनिवर्स में बेटमैन की मूवी को लेकर क्या प्लानिंग चल रही है। और रोबर्ट पैटीसन के साथ साथ हमे इस बेटमैन की मूवी में और कौन कौनसे करेक्टर्स नज़र आयेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।


दोस्तों बेटमैन की अपकमिंग फिल्म को लेकर हम सब फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटेड है। क्योंकि बेटमैन के यूनिवर्स की ये फ़िल्म बाकि सब फिल्मों से काफी ज्यादा अलग स्तर की होने वाली है। इस मूवी में हमें बेटमैन एक डिडेक्टिव की तरह काम करता हुआ नजर आएगा। जैसा  कि हमने कॉमिक्स में भी देखा है। और इस फ़िल्म को 25 जून,2021 में रिलीज किया जाएगा। और इसके साथ साथ एक और रयूमर भी निकलकर सामने आया है जिसमें ये बताया गया है कि कमिश्नर गॉर्डन का रोल मार्शल अली करते हुए नज़र आ सकते हैं। लेकिन ये अभी तक कन्फर्म नही हुआ है।  और इसके साथ साथ इस फ़िल्म के विलेन के भी रयूमर निकलकर आये हैं जिनमे कई नाम सामने आये हैं जो कि कैट वूमेन,रिडलर,पाइनटिंग्स,टू फेस, मैड हैटर,फायरफ्लाई आदि है। ये विलेन्स हमें बेटमैन के यूनिवर्स में देखने को मिलेंगे। 


तो यही था आज के आर्टिकल में। तो अब आपके क्या विचार है इस फ़िल्म को लेकर, मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और अगर आपको बेटमैन के यूनिवर्स से सबंधित कुछ और जानकारी है तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

रविवार, 8 सितंबर 2019

सितंबर 08, 2019

Ironman return confirmed? Iron heart, A.I Explained in hindi

Ironman return confirmed? Iron heart, A.I Explained in hindi

नमस्कार दोस्तों। कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगे आयरन मैन के भविष्य की। क्या आयरन मैन वापस आ सकता है या नही ? और साथ ही साथ हम ये जांएगे कि अगला आयरन मैन कौन होगा? वैसे इसके बारे में मैने एक आर्टिकल पहले भी लिखा है, आप जाकर वो भी पढ़ सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।


तो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं टॉनी स्टार्क और अगले आयरन मैन की। तो अगले आयरन मैन के लिए हम फैन्स  बहुत सारे अनुमान लगा रहे थे कि अगला आयरन मैन वो होगा, सो होगा। लेकिन अब ये खबर निकलकर आई है कि टॉनी स्टार्क वापस आएंगे। और जैसा कि टोनी स्टार्क(RDJ) चाहते थे कि भविष्य में आयरन हार्ट mcu में दिखे,वही हो सकता है। और आयरन मैन का रिटर्न कैसे होगा ये मैं आपको पहले वाले आर्टिकल में अच्छे से समझा चुका हूं। अगर आप नही जानते, तो थोड़ा बहुत बता देता हूँ। आयरन मैन  mcu में अपनी  A.I टेक्नोलॉजी की मदद से ही ज़िंदा रहेगा। जैसा कि हमने एवेंजर्स एंडगेम मूवी में के एंड में देखा था, जब टॉनी स्टार्क की मौत हो जाती है, तब फ़िल्म के अंत मे हमे टॉनी स्टार्क के होलोग्राम की एक झलक दिखाई जाती है। हो सकता है उसी टेक्नोलॉजी की मदद से टॉनी स्टार्क आयरन हार्ट का सूट बनाने में उसकी मदद करे। और फिलहाल तो डिज्नी की तरफ से आयरन मैन की अगली फिल्म या उसके स्टैंड एलोन शो की कोई कन्फर्मेशन नही आई है। लेकिन
मुझे ऐसा लगता है कि हमें डिज्नी प्लस के द्वारा हाल ही में घोषित किए हुए वेब सीरीज में what if सीरीज में इसका पता चल सकता है। क्योंकि उसके लोगो मे w के पास आयरन मैन की एक फोटो थी। तो हो सकता है कि हमें अगले आयरन मैन के बारे में इस वेब सीरीज में पता चले।


और अब मैं आपको  सबसे पहले ये  बतादूँ कि ये कन्फर्मेशन कहाँ से निकलकर आई है। तो दोस्तों ये खबर कई सारे बड़े स्रोतों जैसे imdb news और fox news की तरफ कन्फर्म किया गया है कि अगला आयरन मैन आयरन हार्ट ही होगी। लेकिन सरप्राइज सरप्राइज। आयरन हार्ट का रोल आयरन मैन की बेटी मोर्गन नही करेगी। अब वो रोल कौन करेगा या करेगी, ये अभी कन्फर्म नही हुआ है। और  भले ही आयरन मैन हमे A.I  रोल में दिखे, हम फेन्स के लिए यही बहोत है। क्योंकि हम सब चाहते थे कि टॉनी स्टार्क हमे वापस mcu में दिखे।


और अब आपको क्या लगता है कि अगला आयरन मैन कौन होगा, आयरन हार्ट के करेक्टर के लिए। मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और आयरन मैन से सबंधित आपके पास कोई और जानकारी है तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

शनिवार, 7 सितंबर 2019

सितंबर 07, 2019

Deadpool all girlfriend's, Explained in hindi

Deadpool all girlfriend's, Explained in hindi



नमस्कार दोस्तों!कैसे हो आप अब। आज हम बात करेंगे डेडपूल की गर्लफ्रेंड्स की। इस बंदे के बारे में तो आप अच्छी तरह से जानते हो। लेकिन कॉमिक्स में इसकी कितनी बन्दियां रह चुकी है उसके बारे में आप शायद नही जानते। तो आज हम बात करेंगे टॉप 7 डेडपूल गर्लफ्रेंड्स की। तो चलिए शुरू करते हैं।

1. Venessa carlysle :-
                                      इस करेक्टर को आपने डेडपूल मूवी में भी देखा था। और जहां मूवी में इसकी त्वचा इतनी कोमल और सुंदर दिखाई गई है,(वो एक धोखा है) वहीं कॉमिक्स में वेनेसा का पूरा शरीर नीले रंग का होता है। कॉमिक्स में वेनेसा को डेडपूल की पर्सनैल्टी काफी पसंद आती है। और फिर इनका प्रेम प्रसारण शुरू हो जाता है। लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं चलता। और वेनेसा और डेडपूल के बीच झगड़ा हो जाता है। और वेनेसा जी को कोई नया लौंडा मिल जाता है, जिसके लिए वो डेडपूल को छोड़ देती है। 


2. Outlaw :- 
                       तो जब हमारे डेडपूल भाईसाहब अपने किलिंग करियर में टॉप पर थे। तब जिम में उनकी मुलाकात एक लड़की से होती है, जो कि आउट लॉ होती है। और वहां पर दोनों आपस में बात भी करते है, पर बात बन नही पाती। और इसके बाद मार्वल की सुसाइड किंग कॉमिक्स में जब आउट लॉ का अपार्टमेंट ब्लास्ट हो जाता है। तो डेडपूल उस पर काफी ज्यादा पैसा खर्च देता है उसे एक नया अपार्टमेंट दिलाने के लिए। और पट गयी लौंडिया। आउट लॉ सोचती हैं कि डेडपूल ने उसकी काफी मदद की है, तो उसे भी डेडपूल के लिए कुछ करना चाहिए। और उसके बाद क्या होता है, ये तो आप समझ ही गये होंगे।



3. Black widow :-
                             जी हाँ दोस्तों। कॉमिक्स में डेडपूल ने ब्लैक विडो को नही बक्सा। जब डेडपूल ब्लेक विडो से पहली बार मिलता है, तब डेडपूल को उससे प्यार हो जाता है। और ब्लेक विडो डेडपूल को बिल्कुल भी भाव नही देती। और उसके बाद डेडपूल कुछ गलत कर देता है जिस पर ब्लैक विडो को काफी गुस्सा आता है। और दोनों में लड़ाई होती है और मौके का फायदा उठाकर डेडपूल उसे किस कर देता है। और उसके बाद डेडपूल जो चाहता था वही होता है। क्योंकि ब्लैक विडो में उसे डेथ (जिसका आशिक थेनोस है।) नज़र आती है।
4. Death :-
                    डेडपूल और डेथ की लव स्टोरी काफी ज्यादा प्रसिद्ध रही है। जब डेडपूल और डेथ एक दूसरे के काफी ज्यादा करीब आ जाते हैं, तो डेथ के दूसरे आशिक थेनोस को जलन होने लगती है। तो थेनोस गुस्से में आकर डेडपूल को श्राप दे देता है कि तुम कभी नही मरोगे। और अगर डेडपूल की मौत ही नहीं होगी, तो वो डेथ से कभी भी नहीं मिल पायेगा।
5. Anastasia :-
                           ये लड़की एक टेटू पार्लर चलाती है। ये डेडपूल को अपनी बातों के जाल में फसा लेती है। और हर बार डेडपूल को धोखा देती है। डेडपूल इसे पागलों की तरह प्यार करता था, और ये उसी प्यार का फायदा उठाकर डेडपूल से अपने काम निकलवाती रहती थी। और जब इसकी पोल डेडपूल के आगे खुलती है, तब होता है इसका असली नाटक शुरू। ये डेडपूल से कहति है कि वो ये सब डेडपूल के लिये ही कर रही थी। और डेडपूल को एक गढ़े में गिरा देती है। लेकिन जब डेडपूल गड्ढे से निकल आता है, तब ये डेडपूल को गन देकर कहती है, अगर मुझ पर यकीन नहीं है तो चलाओ गोली। और डेडपूल गोली चलाकर इसका काम तमाम कर देता है।

6. Wasp :-
                    आप लोग बिल्कुल सही सोच रहे हो, ये एंट मैन वाली वास्प है।  बियोंडो नामक एक आदमी सुपरहीरोज और सुपरविलेन की एक टीम बनाता है। जिसमे डेडपूल भी शामिल होता है। और इसमें डेडपूल की टीम जीत जाती है। तो उन्हें कोई भी एक विश मांगने का मौका मिलता है। तो बाकी अभी सुपरहीरो तो अपनी शक्ति बढ़ाने की विश मांगते हैं,लेकिन डेडपूल भाई थोड़ा उल्टि खोपड़ी के हैं। तो वो विश में वास्प को मांग लेते हैं। और उसके बाद क्या होगा, ये तो आपको पता ही है।

7. Domino :-
                        डोमिनो  x-men की एक सदस्य है। और वो कॉमिक्स में डेडपूल को कई बार झांसा दे चुकी है। डोमिनो डेडपूल को x-men में लाने के लिए बहुत ही प्यार से बात करती है। और  डेडपूल काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाता है। और डोमिनो डेडपूल को ड्रिंक के लिए भी इनविटेशन देती है। और उस ड्रिंक में ड्रग मिलाया होता है। जिससे कि आपकी आंखें तो खुली रहेंगी, लेकिन शरीर नम हो जाएगा। और डेडपूल उसके झांसे में आ ही जाता है। और वो डेडपूल को इसी तरह बेवकूफ बनाती रहती है।


और डेडपूल की रासलीलाएं यहीं पर ही खत्म नही होती। उसकी और भी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स रह चुकी है कॉमिक्स में।
तो यही था आज के आर्टिकल में। अगर आपको डेडपूल के बारे में कुछ और पता है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

शुक्रवार, 6 सितंबर 2019

सितंबर 06, 2019

Why iron man Arc reactor stopped after his death? Explained in hindi

Why iron man Arc reactor stopped after his death? Explained in hindi

नमस्कार दोस्तों! कैसे हो आप सब। आज हम बात करेंगें टोनी स्टार्क के आर्क रिएक्टर के बारे में। कि आखिर आयरन मैन की मृत्यु के बाद वो आर्क रिएक्टर क्यों बंद हो गया? तो चलिए शुरू करते हैं।



 इस बात को जानने के लिए हमे पहले आयरन मैन के भूतकाल में जाना होगा। जहाँ टोनी का  पहला आर्क रिएक्टर बनाया गया था। तो ये आर्क रिएक्टर टोनी के दिल से जुड़ा हुआ था। और ये टोनी के सूट को भी पावर देता था। लेकिन टोनी स्टार्क अपने सूट को अपनी आंखों से और जारवेज की मदद से कंट्रोल करता था। और उस सूट के बहुत से हिस्सों को मैनुअली  कंट्रोल करना पड़ता था। या उस सूट को कंट्रोल करने के लिए जारवेज की मदद लेनी पड़ती थी। और वो सूट टोनी स्टार्क के दिमाग से नही जुड़े हुए थे। जैसे टोनी स्टार्क अपने दिमाग में जैसे सोचे सूट वैसे ही उसके मुताबिक चले। 
और उसके बाद जैसे जैसे आयरन मैन के सूट अपग्रेड होते गए, वैसे वैसे उन सूटों में आयरन मैन ने बदलाव किया। और आयरन मैन अपने सूटों में नई नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करने लगा।
द एवेंजर्स मूवी में हमने देखा था कि आयरन मैन अपने रिस्ट बेंड्स जो उसने अपने हाथ पर पहने थे, उनकी मदद से वह अपने आरमर को कहीं भी बुला सकता था। और उसके बाद उन डिवाइस को टोनी ने अपने शरीर पर फिट कर लिया, इंजेक्शन की मदद से। और उसके बाद टोनी अपने आर्मर्स को दूर बैठे हुए भी कंट्रोल कर सकता था। और उन्हें अपने पास भी बुला सकता था। और इन सब मे जारवेज भी टोनी की बहुत मदद करता था। उसके बाद एवेंजर्स 2 मूवी के बाद टोनी ने अपने सूटों में काफी परिवर्तन किये। जो कि काफी अच्छे थे। टोनी ने वेरोनिका बनाई, जो कि जारवेज की तरह ही काम करती थी। और उसने अपने सूटों को अपने दिमाग से कनेक्ट कर लिया। यानी कि टोनी अब जैसा सोचेगा सूट वैसे ही काम करेगा। और इसके बाद हमने एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर मूवी में देखा कि टोनी ने अपना नया सूट नेनो टेक्नोलॉजी से बनाया है। और वह उसे जैसे चाहे उसे वैसे यूज़ कर सकता है। और उसके लिए उसे किसी भी Ai या किसी अन्य चीज की आवश्यकता नहीं थी। और वो जैसा सूट बनने के लिए सोचता था वह सूट वैसा ही रूप ले लेता था। और ये बात हमें इनफिनिटी वॉर मूवी के एन्ड बेटल में देखने को मिली जब आयरन मैन और थेनोस के बीच लड़ाई होती है। तब उस सूट से वो अलग अलग तरह के हथियार बनाकर थेनोस को टक्कर दे रहा था। और थेनोस का एक बूंद खून भी निकाल दिया था। और जितनी भी मिशाइलस थी वो उसके दिमाग के अनुसार ही थेनोस को जाकर लगी थी। यहाँ तक कि एवेंजर्स एंडगेम मूवी में भी थेनोस से लड़ाई के वक्त जब वहां वेरोनिका थी, तब टोनी कुछ टाइम के लिए थेनोस पर भारी पड़ा था। तो दोस्तों इन सब मूवीज को देखकर हम ये कह सकते हैं कि टोनी स्टार्क का सूट उनके दिमाग के साथ पूरी तरह से जुड़ चुका था। और यही हमारे सवाल का जवाब है कि टोनी स्टार्क का आरक रिएक्टर उनके दिमाग के साथ जुड़ा हुआ था, और जैसे ही टोनी की मृत्यु हुई,उनका आर्क रिएक्टर भी बंद हो गया।


तो यही था आज के आर्टिकल में। आप हमें कमेंट करके बताएं कि ये जानकारी आपको केसी लगी, और मुझसे कोई जानकारी मिस हो गयी हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।